Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक जिले में गर्मी के साथ बढ़ी पीने के पानी की किल्लत, इतने गांवों में हो रहा टैंकरों से जलापूर्ति

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Apr 26, 2023 | 09:39 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नासिक: जैसे-जैसे गर्मी (Heat) का प्रकोप बढ़ रहा है, वैसे-वैसे जिले में जल किल्लत (Water Shortage) का संकट गहराता जा रहा है। जल किल्लत का सामना करने वाले नागरिकों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से टैंकरों (Tankers) द्वारा जलापूर्ति (Water Supply) की जा रही है। आज की स्थिति में 39 गांवों के 47 हजार नागरिकों को 21 टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। अप्रैल माह के पहले सप्ताह से जिले में जल किल्लत महसूस की जा रही है। इसके चलते देवला में पहले टैंकर से जलापूर्ति शुरू हुई।  जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, वैसे-वैसे नासिक जिले में जल किल्लत का संकट गहराता जा रहा हैं।

इसके चलते टैंकर से जलापूर्ति करने की मांग बढ़ रही है। आज की स्थिति में येवला, चांदवड़, मालेगांव, बागलाण और देवला तहसीलों में टैंकर द्वारा जलापूर्ति की जा रही है। 29 गांवों और 10 वाड़ियों में टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। येवला तहसील में सबसे अधिक जल किल्लत महसूस की जा रही है। इसलिए 19 गांवों और 7 वाड़ियों में 13 टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। चांदवड़ और मालेगांव तहसील में 3-3 टैंकरों द्वारा जलापूर्ति की जा रही है। चांदवड़ में 6 तो मालेगांव में 4 जगह पर टैंकर से जलापूर्ति हो रही है। कुल मिलाकर जिले के 46 हजार 951 नागरिकों को टैंकर द्वारा पानी दिया जा रहा है।

जिले में नौ कुएं किए गए अधिग्रहीत

जल किल्लत महसूस किए जाने वाले गांवों को जलापूर्ति करने के लिए अब तक नौ कुएं अधिग्रहीत किए गए हैं। मालेगांव में छह और देवला में तीन कुएं अधिग्रहीत किए गए है। जिले में टैंकर के 36 राउंड मंजूर किए गए हैं। प्रत्यक्ष में 35 राउंड से ही जलापूर्ति की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक मनपा भर्ती: इंजीनियर व फायर स्टाफ की परीक्षा 24-25 फरवरी को; राज्यभर में परीक्षा केंद्र

नवभारत विशेष: हादसे की राह तकते 216 से ज्यादा जर्जर बांध

NEP 2020 के नाम पर भ्रम, 10वीं पासिंग पर बोर्ड से स्पष्टीकरण की मांग; 35% नियम अब भी लागू

काजू कारोबार के नाम पर 46.89 लाख की ठगी, गंगापुर पुलिस की कार्रवाई; तीन पर मामला दर्ज

तहसील स्तर पर टैंकर की स्थिति                           

तहसील    गांव    टैंकर       लाभार्थी
बागलाण               02 01  1186
चांदवड़  06           03 11010
देवला    01 01 4730
मालेगांव  04 03  5847
येवला     26         13   24178
कुल     39  21   46951

मनमाड शहर में भीषण पेयजल संकट

वहीं, मनमाड़ में जहां शहर को जलापूर्ति करने वाले बांध का पानी समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर भूमिगत जलस्तर तेजी से नीचे जाने के कारण बोरवेल भी बंद होने लगे हैं। इसके कारण मनमाड शहर में भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। इस समय नगर पालिका शहर में 15 दिन बाद जलापूर्ति कर रही है। इससे लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। शहर में उत्पन्न जल संकट को हल करने के लिए पालखेड बांध से पानी देने की मांग नगर पालिका प्रशासन द्वारा जलापूर्ति विभाग से की गयी हैं। मनमाड के जनता पिछले 35 सालों से पेयजल संकट का सामना करती आ रही है। इस साल यह संकट विकराल होता जा रहा हैं। शहर को जलापूर्ति करने वाले वागदरडी बांध का पानी लगभग समाप्त होने की कगार पर है। इस समय बांध में केवल एक माह तक का पानी शेष है, जिसके कारण शहर में भीषण जल संकट उत्पन्न हो गया है।

Drinking water shortage increased with heat in nashik district water supply through tankers in so many villages

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2023 | 09:39 PM

Topics:  

  • Nashik District
  • Water Scarcity

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.