भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: भारती पवार बनीं गोवा भाजपा प्रभारी, अनिल एंटनी सह-प्रभारी

Goa BJP Prabhari Appointment: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भारती प्रवीण पवार को गोवा राज्य का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
dr bharati pawar appointed bjp goa incharge
डॉ . भारती पवार गोवा प्रभारी (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

BJP Organizational Reshuffle: पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भारती प्रवीण पवार को गोवा राज्य का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन ने बुधवार को पार्टी के विभिन्न राज्यों के प्रभारी और सहप्रभारियों में फेरबदल की घोषणा की। इसके तहत डॉ. भारती पवार को गोवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अनिल एंटनी को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद अब डॉ. भारती पवार को राज्य संगठन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वर्ष 2024 में दिंडोरी लोकसभा क्षेत्र से हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। अगस्त में घोषित भाजपा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में डॉ. भारती पवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था।

dr bharati pawar appointed bjp goa incharge
छत्रपति संभाजीनगर में पांच टंकियों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल, पानी बर्बादी नहीं;1,100 मिमी पाइपलाइन की सफाई शुरू

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के साथ पार्टी संगठन में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नितीन नबीन द्वारा संभालने के बाद भाजपा के केंद्रीय संगठन में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अगस्त में नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा के बाद अब विभिन्न राज्यों के प्रभारी और सहप्रभारियों में भी फेरबदल किया गया है

आगामी चुनावों की संभालेंगी कमान

आगामी विधानसभा चुनावों की पृष्ठभूमि में किए गए इस संगठनात्मक बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गोवा की संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने से डॉ. भारती पवार की भूमिका अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ ही राज्य स्तर पर भी महत्वपूर्ण हो गई है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों के लिए उन्हें गोवा में काम करना होगा।