CM फडणवीस ने लॉन्च किया नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ 2027 का आधिकारिक Logo, जानें इसकी खास बातें
Nashik Simhastha Kumbh 2027 Logo: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ 2027 के आधिकारिक लोगो का अनावरण किया। 3,000 प्रविष्टियों में से पुणे के सुमित काटे का डिजाइन प्रथम चुना गया।
- Written By: आकाश मसने
नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ 2027 के आधिकारिक Logo को अनावरण करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra)
Nashik Simhastha Kumbh 2027 Official Logo Launch: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभमेले के आधिकारिक लोगो को आज लॉन्च किया। इसका अनावरण सह्याद्री अतिथीगृह में आयोजित समारोह में सीएम फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया।
नासिक में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभमेले के लोगो के चयन के लिए कुंभमेला प्राधिकरण की ओर से देशव्यापी डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश से 3 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चयनित तीन विजेताओं को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों सम्मानित किया गया।
🔸Unveiling of the Logo of ‘Nashik-Trimbakeshwar Simhastha Kumbh Mela’ at the hands of CM Devendra Fadnavis, DCM Eknath Shinde and DCM Sunetra Ajit Pawar.
Minister Girish Mahajan, Minister ShivendraSinh Raje Bhonsle, Minister Dadaji Bhuse, Minister Uday Samant, Minister Chhagan… pic.twitter.com/kwkuMwbuRo — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) May 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
अमोल मिटकरी का MLC कार्यकाल खत्म! अजित पवार को याद कर हुए भावुक, कहा- कल से होगी नई शुरुआत
Nashik Traffic जाम से निपटने के लिए महापौर का कड़ा रुख; सिंक्रोनाइज सिग्नल और होमगार्डों की तैनाती की मांग
नासिक: ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर की जांच के लिए ‘मोबाइल वैन’ सेवा शुरू; 30 मई तक तालुकों में होगी मुफ्त जांच
गड़चिरोली हवाई अड्डे के लिए 104 करोड़ रुपये मंजूर; 311 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण को राज्य सरकार की हरी झंडी
विजेता प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पुणे के सुमित काटे को तीन लाख रुपये का पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। वहीं नोएडा के मयंक नायक को द्वितीय स्थान के लिए दो लाख रुपये तथा पंढरपुर के पीयूष पिंपलनेरकर को तृतीय स्थान के लिए एक लाख रुपये और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार यांच्यासमवेत आज सह्याद्री अतिथीगृह, मुंबई येथे नाशिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभमेळा प्राधिकरण, MyGov India आणि Advertising Agencies Association of India (AAAI) / ADI यांच्या संयुक्त विद्यमाने… pic.twitter.com/vof8jmq2np — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) May 13, 2026
लोगो चयन प्रक्रिया के लिए प्रसिद्ध डिजाइन विशेषज्ञों की समिति गठित की गई थी, जिसमें प्रसून जोशी, अश्विनी देशपांडे, मंदार राणे, वृषाली केकणे (देशमुख), बारिश दाते, विनय नारंग, डॉ. प्राजक्ता बास्ते, प्रफुल सावंत, डॉ. दिनेश वैद्य, एथनी लोपेझ और डॉ. किरण शिंदे शामिल थे। समिति ने सर्जनशीलता, नवाचार, ब्रांड सुसंगतता और प्रस्तुतीकरण जैसे मानकों के आधार पर लोगो का चयन किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समिति के सदस्यों का भी सम्मान किया। कुंभमेला प्राधिकरण के आयुक्त शेखर सिंह ने प्रस्तावना के दौरान कुंभमेले की तैयारियों और लोगो प्रतियोगिता की जानकारी दी। कार्यक्रम में कुंभमेला मंत्री गिरीश महाजन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, स्कूल शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे, उद्योग मंत्री उदय सामंत, सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रसिंह राजे भोसले, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, नासिक विभागीय आयुक्त प्रवीण गेडाम, कुंभमेला प्राधिकरण आयुक्त शेखर सिंह सहित विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने उपस्थित संत-महात्माओं का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें:- नागपुर एयरपोर्ट बनेगा वर्ल्ड क्लास! मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, GMR ग्रुप करेगा कायाकल्प; जानें क्या बदलेगा
नासिक सिंहस्थ कुंभ के लोगो की विशेषताएं
- लोगो नासिक और त्र्यंबकेश्वर की पवित्र धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित है।
- भगवान शिव का त्रिशूल आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक दर्शाया गया है।
- त्र्यंबकेश्वर मंदिर की आकृति क्षेत्रीय धार्मिक धरोहर को दर्शाती है।
- कालाराम मंदिर की कमान और गोदावरी नदी को विशेष रूप से शामिल किया गया है।
- गोदावरी नदी को ‘शिवलिंग’ के स्वरूप में दर्शाते हुए कुंभमेले की पवित्र स्नान परंपरा के महत्व को रेखांकित किया गया है।
70 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित 3,067 प्रविष्टियां
नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभमेला प्राधिकरण मायगव्ह और असोसिएशन ऑफ डिजाइनर्स ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में यह देशव्यापी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। 20 नवंबर से 20 दिसंबर 2025 के बीच मायगव्ह प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 70 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों समेत कुल 3,067 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। प्रतियोगिता में सर्वाधिक भागीदारी महाराष्ट्र से रही, जबकि दिल्ली और तमिलनाडु क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने सबसे अधिक उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया।
