Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक में सात फीसदी बढ़ेगा सिटी लिंक बस का किराया, यात्रियों की जेब पर असर होगा, जानें कब से होगा लागू

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Dec 22, 2022 | 06:44 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नासिक: नासिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) द्वारा शुरू की गई सिटी लिंक बस सेवा (City Link Bus Service) विगत कुछ दिनों से लगातार नुकसान (Loss) में होने का दावा किया जा रहा है। इसलिए नुकसान की भरपाई करने के लिए 1 जनवरी 2023 से औसत सात प्रतिशत किराया वृद्धि (Fare Increase) करने का निर्णय किया गया है। इससे नए वर्ष में यात्रियों की जेब पर असर होगा। इसका प्रस्ताव प्रादेशिक प्राधिकरण के पास सौंपा गया है। 

डीजल के बाद सीएनजी के दामों में भी वृद्धि हो रही है। इससे सिटी लिंक का भी खर्च बढ़ गया है। सिंटी लिंक को यात्रियों का प्रतिसाद मिलने के बावजूद नुकसान होने का दावा किया जा रहा है। साथ ही बढ़ते नुकसान को कम करने के लिए 1 जनवरी 2023 से सिटी लिंक के टिकट के दामों में वृद्धि होगी। 

घाटा कम करने की हो रही कवायद

यात्रियों की प्रतिदिन की संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रति किलोमीटर आय में वृद्धि होना अपेक्षित था, लेकिन कंपनी का नुकसान कम न होने से नासिक महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. पुलकुंडवार ने इस बारे में चर्चा की। इस दौरान सीएनजी और डीजल के दामों में वृद्धि होने से अपेक्षित फायदा न होने की बात सामने आई। अब किस मार्ग पर कितने प्रतिशत वृद्धि होगी, इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मंजूरी मिलने के बाद यह वृद्धि लागू की जाएगी। वर्तमान में नासिक शहर में सिटी लिंक की कुल 230 बसें हैं, जिसमें से 185 बसें सीएनजी पर दौड़ती हैं। शेष डीजल से चल रही हैं। इस दौरान नुकसान कम करने के लिए मनपा प्रशासन विविध उपाय योजना पर अमल कर रहा है, जिसके अनुसार प्रत्येक बस पर विज्ञापन लगाए जाएंगे। इसे लेकर संबंधित ठेकेदार से चर्चा शुरू हो गई है। विज्ञापन से होने वाली आय का कुछ हिस्सा ठेकेदार को मिलने वाला है।

…तो कबाड़ हो जाएंगे महानगरपालिका के 20 वाहन

15 वर्ष पुराने वाहन सड़क पर नहीं दौड़ेंगे। इस संदर्भ में आदेश जारी होने की संभावना है। अगर इस प्रकार का आदेश जारी होता है तो नासिक महानगरपालिका के 20 वाहन कबाड़ हो जाएंगे। वर्तमान में महानगरपालिका में 225 विविध प्रकार के वाहन हैं। महानगरपालिका अधिकारी और पदाधिकारियों के लिए उपयोगी वाहन और वाटर टैंक, मालवाहक छोटी गाड़ियां, ट्रैक्टर मिलाकर विविध प्रकार के वाहन हैं। केंद्र सरकार की मंजूरी के अनुसार, जल्द ही स्क्रैपिंग पॉलिसी लागू होगी। केंद्र और राज्य सरकार के इस निर्णय पर अमल करने पर स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं को भी उस पर अमल करना पड़ेगा। इसके बाद नासिक महानगरपालिका के 20 वाहन कबाड़ हो जाएंगे। 

City link bus fare will increase by seven percent in nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2022 | 06:44 PM

Topics:  

  • Nashik News

सम्बंधित ख़बरें

1

मालेगांव मनपा ने बकाया पानी बिल पर कसा शिकंजा, काटे 6 कनेक्शन, 61 हजार वसूल

2

अक्टूबर हीट का प्रकोप; 32 के पार पहुंचा पारा, विशेषज्ञों ने जल्द तापमान गिरने की जताई संभावना

3

नासिक ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी, विधायक फरांदे ने सीएम को सौंपे प्रस्ताव, होंगे ये बदलाव

4

नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला: अधिकारियों ने की मुख्य अमृतस्नान मार्ग और अतिक्रमणों की समीक्षा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.