Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक के सातपुर में नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का शुभारंभ

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Oct 28, 2022 | 07:14 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

सातपुर: चार दिनों तक चलने वाले आस्था के महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) की शुक्रवार, 28 अक्टूबर से व्रतियों के नहाय-खाय के साथ शुरुआत हो गई। विशेष रीति-रिवाजों, नियमों का पालन करते हुए व्रतियों ने आम के दातून से मंजन, स्नान कर भगवान सूर्य और छठी मइया को सच्चे मन से याद कर पूजा में शामिल होने का न्यौता देते हुए उनकी पूजा को स्वीकार करने की गुहार लगाई। सभी व्रती तन-मन-धन से तैयारियों में जुट गए हैं। 

सुबह से ही घरों में बज रहे छठी मैया के गानों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। छठ पर्व कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाया जाता है। सूर्योपासना का यह पर्व मुख्य रूप से बिहार (Bihar), झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश (Eastern Uttar Pradesh) और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। इस दौरान सूर्य भगवान और छठी मैया को अर्घ्य देकर उपासना की जाती है। 

चार दिनों का होता है छठ महापर्व

कार्तिक महीने की चतुर्थी से शुरू होकर सप्तमी तक मनाया जाने वाला यह महापर्व 4 दिनों का होता है। इस बार छठ पूजा की तिथि 28 से 31 अक्टूबर है। दीपावली के 5वें दिन से छठ पूजा शुरू होती है। व्रतियों ने परंपराओं के तहत शुक्रवार को विधिवत रूप से स्नान कर लौकी से बनी सब्जी, चने की दाल और चावल खाकर नहाय-खाय के साथ छठ पूजा का आरंभ किया, जो सोमवार सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने तक चलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

सिंहस्थ 2027: कुंभ प्राधिकरण ने जांचा रेलवे ढांचा, आयुक्त शेखर सिंह ने किया स्टेशनों का संयुक्त निरीक्षण

भोंदूबाबा अशोक खरात पर एक और केस दर्ज, बेटे से हुई पूछताछ, पत्नी फरार, जानें क्या है पूरा मामला

किसानों को बड़ी सौगात, येवला कृषि मंडी में बनेगा किसान भवन, 1.52 करोड़ रुपये सरकार ने किए मंजूर

5 दिन मौसम बिगड़ने की चेतावनी, मध्य महाराष्ट्र में तूफानी बारिश की आशंका, नासिक प्रशासन हाई अलर्ट पर

भोजपुरी सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम का आयोजन

छठ पूजा के अवसर पर गणराज बहुउद्देशीय सेवाभावी संस्था की ओर से 30 अक्टूबर को पंचवटी स्थित गांधी तालाब परिसर में भोजपुरी सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसका उद्घाटन आयमा के अध्यक्ष निखिल पांचाल के हाथों होगा। इस समय भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष ठा. भुवाल सिंह, गारगोटी संग्रहालय के संचालक के. सी. पांडेय, पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत भक्तिचरणदास महाराज, छोटा लक्ष्मीनारायण मंदिर के महंत उमेश महाराज, पुलिस आयुक्त जयंत नाईकनवरे, सांसद हेमंत गोडसे, वसंत मोरे, विधायक राहुल ढिकले, सीमा हिरे, देवयानी फरांदे, गुरमीत बग्गा, बालासाहब सानप, मनीष मिश्रा, संजीव चतुर्वेदी, मनोज चोपड़ा, पद्माकर पाटिल, श्रीलाल पांडेय, धनंजय बेले, विमल पाटिल, नंदिनी बोडके, कमलेश बोडके, संतोष कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहेंगे।

पंचवटी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कोल्हे का होगा सम्मान 

इस दौरान राष्ट्रपति पदक मिलने पर पंचवटी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सीताराम कोल्हे का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में समां गायिका प्रिया मिश्रा, गायिका दिव्या सिंह और गायक आशीष मिश्रा बांधेंगे। संस्था ने भक्तों के लिए चाय-पान की व्यवस्था की है। साथ ही सुबह सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए नि:शुल्क दूध की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम की सफलता के लिए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष उमापति ओझा, कार्यक्रम और छठ समिति के अध्यक्ष गोविंद झा, उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरी, हीरालाल परदेशी, रवि सोनार, प्रकाश चव्हाण, अयोध्या यादव, संतोष कोकाटे, मदन जाधव सहित अन्य प्रयासरत हैं।

पूजा सामानों के दाम बढ़े 

आम दिनों की तुलना में छठ पूजा के इस्तेमाल में लाए जाने वाले सामानों की दर बढ़ गई है। 10 से 15 रुपए में बिकने वाली लौकी 25 से 30 रुपए में बिक रही है। वहीं गन्ना, गुड़, नींबू, नारियल, दउरी (टोकरी), डगरा, सूप, गाजर, मूली, अनानास सहित अन्य सामग्रियों व फलों की कीमतें आसमान छू रही हैं।

Chhath festival begins with bathing in satpur nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2022 | 07:14 PM

Topics:  

  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.