Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देशभक्ति के बीच प्यार का इजहार! कैप्टन ने परेड ग्राउंड में हेलीकॉप्टर के सामने प्रेमिका को किया प्रपोज- VIDEO

Captain Bharat Bhardwaj Proposal Video: नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में पासिंग आउट परेड में एक बेहद भावुक पल देखने को मिला। यहां कैप्टन भरत भारद्वाज ने अपनी पार्टनर को प्रपोज किया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 02, 2026 | 03:55 PM

नासिक के परेड ग्राउंड में हेलीकॉप्टर के सामने प्रेमिका को प्रपोज करते कैप्टन भरत भारद्वाज (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Captain Bharat Bhardwaj Proposed Marriage To His Partner: नासिक के कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में मंगलवार को एक शानदार पासिंग आउट परेड हुई, जिसमें मिलिट्री डिसिप्लिन, बहादुरी और मॉडर्न एविएशन की ताकत दिखाई गई। इस सेरेमनी के दौरान कई युवा सैनिकों ने मिलिट्री एविएटर के तौर पर अपनी कड़ी और मुश्किल ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी की और देश की सेवा में खुद को समर्पित करने के लिए तैयार हुए।

कैप्टन भरत भारद्वाज ने प्रेमिका को किया प्रपोज

पासिंग-आउट सेरेमनी खत्म होने के बाद वहां मौजूद ऑफिसर्स, उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने एक ऐसा पल देखा जिसकी उम्मीद शायद किसी ने ही की थी नहीं थी। यह बहुत ही भावुक पल था। अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुके कैप्टन भरत भारद्वाज ने अपनी नई जिम्मेदारियां संभालने के लिए तैयार थे। इसे और भी खास और यादगार बताते हुए उन्होंने पूरी भीड़ के सामने अपनी प्रेमिका आरुषि को शादी के लिए प्रपोज किया।

#WATCH | Maharashtra: The passing out parade at the Combat Army Aviation Training School in Nashik, concluded on an emotional note for a couple as Captain Bharat Bhardwaj proposed marriage to his partner. pic.twitter.com/8Un1ZNBP1F — ANI (@ANI) June 2, 2026

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा 11वीं ऑनलाइन एडमिशन: पहले चरण में 2,813 छात्रों ने पक्का किया प्रवेश, 3 जून तक है अंतिम मौका

वर्धा के पुलगांव ने रचा इतिहास, 15 दिन में 100% गृहगणना; महाराष्ट्र में बनाया रिकॉर्ड

Marathwada water crisis: 300 के पार पहुंची टैंकरों की संख्या, 958 निजी कुओं का हुआ अधिग्रहण

सोलापुर MLC चुनाव में महायुति को झटका, भालके गुट के नेता नागेश भोसले ने कांग्रेस उम्मीदवार को दिया समर्थन

यह अनोखा प्रपोजल उसी ग्राउंड पर किया गया जहां भरत ने एविएटर बनने का अपना सपना पूरा किया था; खास तौर पर यह सेरेमनी खत्म होने के बाद फील्ड में खड़े एक बड़े हेलीकॉप्टर के ठीक सामने हुआ। एक फिल्मी अंदाज में भरत हेलीकॉप्टर के सामने घुटनों के बल बैठा अपनी होने वाली जीवन साथी आरुषि की उंगली में अंगूठी पहनाई, और उसे अपने दिल की बात बताई।

आरुषि के लिए यह एक बहुत बड़ा सरप्राइज था। उसने बहुत खुशी के साथ वहां मौजूद सभी लोगों के सामने भरत का प्रपोजल स्वीकार किया। जैसे ही आरुषि ने हां कहा, पूरी ग्राउंड जोरदार तालियों से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी

प्रपोजल के बाद क्या बोले कैप्टन भरत भारद्वाज

कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CAATS) में पासिंग आउट परेड के मौके पर अपनी होने वाली जीवनसाथी को प्रपोज करने के बाद कैप्टन भरत भारद्वाज ने कहा कि यह हम सभी के लिए, मेरे परिवार के लिए, मेरी मां के लिए, मेरी मंगेतर के लिए, मेरे दूसरे माता-पिता के लिए और हम सबके लिए एक बहुत बड़ा दिन है। इसका हिस्सा बनने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमने इस परेड, इस एयर शो और हर चीज़ को हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा पल बनाने की पूरी कोशिश की है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Nashik, Maharashtra: On Passing Out Parade at the Combat Army Aviation Training School (CAATS), Captain Bharat Bhardwaj says, “It’s a very big day for all of us, for my family, for my mother, for my fiancé, for my second parents and it’s a big day for us. Thank you so much for… pic.twitter.com/Bp3vdyLlxP — IANS (@ians_india) June 2, 2026

बता दें कि नासिक में स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CAATS) में एक भव्य समारोह में भारतीय सेना के 59 जांबाज अधिकारियों ने अपना कड़ा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इनमें से लगभग 25 अधिकारियों को उनके बुनियादी उड़ान प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिष्ठित फ्लाइंग विंग्स से नवाजा गया है।

Captain bharat bhardwaj proposed marriage to his partner passing out parade at caats nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 03:55 PM

Topics:  

  • Indian Army
  • Maharashtra News
  • Nashik News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.