1.25 टन प्लास्टिक की रीसाइक्लिंग कर, 2022 में वसूला 21 लाख 55 हजार रुपए का दंड!
- Written By: अमन दुबे
नासिक : नासिक शहर को प्लास्टिक मुक्त (Plastic Free) करने के लिए नासिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) ने 2022 में प्लास्टिक बिक्री करने वाले 49 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज (Case Registered) कर 21 लाख 55 हजार रुपए का दंड वसूल किया। साथ ही 2252 किलो प्लास्टिक जब्त कर उस पर पुनर्प्रक्रिया (Recycling) करने का निर्णय लिया। पर्यावरण का रक्षण करने के लिए महानगरपालिका की ओर से अभियान कार्यान्वित किया गया है।
इसके तहत प्लास्टिक थैली बिक्रेताओं पर कार्रवाई की जाती है। ‘गुड बाय सिंगल यूज प्लॉस्टिक’ का नारा महानगरपालिका की ओर से दिया गया है। प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न हो इसलिए महानगरपालिका ने कार्रवाई के लिए पथक का चयन किया है। पथक के माध्यम से पान ठेला पर तंबाखूजन्य पदार्थ देने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले खरा पन्ना का उपयोग न करने के बाद फल बिक्रेता, मांस बिक्रेता सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की जा रही है। प्लास्टिक रखने या बेचने वालों को पहली बार 5 हजार, दूसरी बार 10 हजार, तीसरी बार 25 हजार रुपए का दंड किया जा रहा है। घनकचरा व्यवस्थापन विभाग ने 2022 में बड़े तौर पर कार्रवाई कर सव्वा दो टन प्लास्टिक जब्त किया। यह जानकारी घनकचरा व्यवस्थापन विभाग के संचालक डॉ. आवेश पलोड ने दी।
वेस्ट एनर्जी प्रकल्प में प्रक्रिया
महानगरपालिका की ओर से जब्त किए गए सव्वा दो टन प्लास्टिक पर पुनर्प्रक्रिया करने का निर्णय लिया है। विल्होली स्थित खाद प्रकल्प में महानगरपालिका ने वेस्ट एनर्जी प्रकल्प शुरू किया है। इस प्रकल्प में प्लास्टिक से ग्रेनुअल्स यानी की बारीक दाणे बनाए जाएगे। कंपनियों को आपूर्ति कर इस माध्यम से दोबारा उत्पादन किया जाएगा। दूसरे प्रकल्प में सूखे कूड़े से जमा होने वाले प्लास्टिक से ईंधन निर्मिती की जाती है, जिसे आरडीएफ कहा जाता है। यह आरडीएफ सिमेंट उद्योगों को दिया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
प्लास्टिक पर प्रहार, छत्रपति संभाजीनगर में 35 लाख कैरी बैग्स का जखीरा पकड़ा गया, मनपा की कार्रवाई से हड़कंप
कागजों पर सिमटी प्लास्टिक बंदी! गोंदिया में प्लास्टिक बंदी बेअसर, बाजारों में खुलेआम उल्लंघन से बढ़ी चिंता
नालासोपारा में मनपा की बड़ी कार्रवाई: अचोले क्षेत्र से 1200 किलो प्लास्टिक जब्त, 5 हजार का जुर्माना
इंसानों को समय से पहले बीमार और बूढ़ा बना रहा है प्लास्टिक! स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
दिवाली में सबसे अधिक जब्त किया गया प्लास्टिक
जनवरी से दिसंबर 2022 में कुल 409 प्लास्टिक जब्त की कार्रवाई करते हुए 21 लाख 55 हजार रुपए का दंड वसूल किया गया तो कुल 2252 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया। सबसे अधिक यानी की 553 किलो प्लास्टिक दिवाली के दौरान जब्त किया गया।
