खरात के खिलाफ सबूतों का पहाड़! SIT ने ED को सौंपे बैंक खाते और दस्तावेज, आज कोर्ट में होगी पेशी
Ashok Kharat Nashik Sex Scandal: ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात को 14 दिन की न्यायिक हिरासत। नासिक सेक्स स्कैंडल और शिरडी जमीन धोखाधड़ी मामले में फंसा खरात। ED की जांच में 100 संपत्तियों का खुलासा।
- Written By: प्रिया जैस
अशोक खरात (फाइल फोटो)
Ashok Kharat Money Laundering: ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात और उसकी पत्नी कल्पना खरात समेत 5 लोगों के खिलाफ शिरडी में जमीन खरीद और नकली खाता खोलने का मामला दर्ज है। पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार करने के लिए आवेदन दिया है। कल्पना फरार है और उसने जमानत के लिए सत्र न्यायालय में आवेदन किया है।
वहीं नासिक जिले की एक अदालत ने अशोक खरात (Ashok Kharat) को दुष्कर्म के दूसरे मामले में 21 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में खरात पर आरोप है कि उसने 2020 से धार्मिक अनुष्ठानों की आड़ में एक महिला का कई बार यौन शोषण किया।
एसआईटी ने यौन शोषण के तीसरे मामले में खरात की कस्टडी का अनुरोध करते हुए अदालत में अर्जी दायर की है। इस मामले में उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सुरक्षा कारणों की वजह से खरात को बुधवार को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश नहीं किया गया और कार्यवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: पानी भरी बाल्टी में डूबने से 1 साल की मासूम हिंदवी की दर्दनाक मौत
नासिक में 7/12 उतारे में नाम चढ़ाने के लिए 5 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार, गाड़ी से फेंके पैसे
नासिक के मनमाड, देवला और पेठ निकाय उपचुनाव के लिए 20 जून को मतदान, चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने की समीक्षा
नासिक में ‘पीएम-जन मन’ और ‘धरती आबा अभियान’ की शुरुआत, रामवाडी शिविर में पहुंचे सीधे जनता के द्वार अधिकारी
14 दिन का MCR
अदालत ने खरात को 21 अप्रैल तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब उसे नासिक रोड केंद्रीय जेल भेजा जाएगा, नासिक सरकारवाडा पुलिस थाने में 35 वर्षीय एक महिला द्वारा दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के बाद 17 मार्च को खरात को गिरफ्तार किया गया था।
उसके खिलाफ बीएनएस 2023 और महाराष्ट्र मानव बलि एवं अन्य अमानवीय, बुरी और अघोरी प्रथाओं तथा काला जादू की रोकथाम एवं उन्मूलन अधिनियम, 2013 की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
महिला का किया शोषण
दूसरे मामले की पीड़िता 2013 से खरात के संपर्क में थी, जब वह पहली बार एक रिश्तेदार की सलाह पर अपना विवाह तय कराने के लिए उससे मिली थी। शिकायत के अनुसार, विवाह के बाद भी वह पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने के बहाने महिला के संपर्क में रहा और यौन शोषण किया। इस महिला के इस विवाह से दो बच्चे हैं।
यह भी पढ़ें – 4650 वीडियो, 451 अकाउंट डिलीट! नासिक सेक्स स्कैंडल में SIT का बड़ा खुलासा, महिला ACP-DCP निकली खरात की भक्त
वैवाहिक कलह के कारण वह पति से अलग हो गई, महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसने अपने भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा के लिए खरात से दोबारा संपर्क किया, तो उसने उसका यौन शोषण शुरू कर दिया, खरात ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया और अनुष्ठानों के बहाने दुष्कर्म किया, जब वह गर्भवती हो गई, तो उसने उसे गोलियां दी और गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।
100 से अधिक संपत्तियों का खुलासा
अशोक खरात (Ashok Kharat) के खिलाफ एसआईटी के अलावा ईडी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। इस जांच में खरात के नाम 100 से अधिक संपत्तियों का खुलासा हुआ है। एसआईटी ने ढोंगी तांत्रिक की सम्पति व बैंक खातों से जुड़े अहम दस्तावेज ईडी को सौंपे हैं। जांच एजेंसी मनी लॉन्ड्रिग को लेकर भी खरात की जांच कर रही है।
