रुपाली चाकणकर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! अशोक खरात केस में ED की एंट्री से मचेगा हड़कंप
Rupali Chakankar News: नासिक के चर्चित अशोक खरात मामले में SIT की पूछताछ के बाद रुपाली चाकणकर पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। वहीं करोड़ों के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब ED ने मोर्चा संभाल लिया है।
- Written By: आकाश मसने
रुपाली चाकणकर (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Rupali Chakankar SIT Interrogation News: नासिक के कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात प्रकरण में रविवार को राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर से एसआईटी ने की गई पूछताछ में मिली जानकारी और खरात से अब तक मिली जानकारी में काफी अंतर है जिसके कारण रुपली चाकणकर चाकणकर पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
अब इसी प्रकरण को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अशोक खरात की कस्टडी के लिए अदालत में आवेदन दाखिल किया है। विशेष जांच दल (SIT) ने रविवार को रुपाली चाकणकर से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
अशोक खरात पर क्या आरोप है?
जांच एजेंसियों के अनुसार, अशोक खरात पर भक्तों को मौत का डर दिखाकर विशेष पूजा-पाठ के नाम पर करोड़ों रुपये, लग्जरी वाहन और कीमती संपत्तियां हासिल करने के आरोप हैं। प्रारंभिक जांच में उसके बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन सामने आए हैं। ईडी को शक है कि इस रकम को वैध दिखाने के लिए शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Jal Jeevan Mission: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कोष से दिए 22,898 करोड़ रुपए, अब नहीं रुकेगा जल जीवन मिशन का काम
मराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
राज ठाकरे ने मनसे पदाधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, बोलें- ‘निष्क्रिय मत बैठो, तुरंत काम में जुट जाओ’
उधर एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर, इधर फ्लाइट में एक साथ दिखे सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे; सियासी हलचल तेज
सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी ने रुपाली चाकणकर से अशोक खरात से संबंध, महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर रहते हुए संपर्क, शिकायतों की जानकारी और विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूदगी को लेकर सवाल किए। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या किसी स्तर पर खरात को संरक्षण मिला था।
पूछताछ के बाद क्या बोलीं रुपाली चाकणकर?
पूछताछ के बाद एनसीपी नेता रुपाली चाकणकर ने मीडिया से कहा कि उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए हैं और जांच में पूरा सहयोग करेंगी। हालांकि, ईडी की एंट्री के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में आर्थिक लेनदेन और राजनीतिक संपर्कों को लेकर और बड़े खुलासे हो सकते हैं। ईडी अब अशोक खरात की कथित संपत्तियों, बैंक खातों और आर्थिक नेटवर्क की गहराई से जांच करेगी। जांच एजेंसियों की नजर उन लोगों पर भी है, जिनके नाम खरात के संपर्कों में सामने आ रहे हैं।
दोनों की आमने-सामने हो सकती पूछताछ
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस की पूछताछ के लिए कोर्ट में आरोपी अशोक खरात की हिरासत की अर्जी दाखिल की है। अगर इस अर्जी को कोर्ट ने नामंजूर किया तो संभावना है कि एसआईटी आने वाले समय में अशोक खरात और रूपाली चाकणकर को आमने सामने बिठाकर एकसाथ पूछताछ करेंगी।
ईडी के रडार पर खरात का आर्थिक साम्राज्य
प्राथमिक जांच में खरात के बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन सामने आए हैं। ईडी को शक है कि काले धन को सफेद करने के लिए कई शेल कंपनियां बनाई गईं और उन्हीं के जरिए पैसों का लेनदेन किया गया। संपत्तियों की खरीद-बिक्री में भी बड़े स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:- नासिक TCS धर्मांतरण मामले में सनसनीखेज खुलासा! निदा खान ने पीड़िता का ब्रेनवॉश करने भेजी थी 171 धार्मिक लिंक
अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच
सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लेने के बाद ईडी यह भी जांच करेगी कि खरात के आर्थिक लेन-देन के तार विदेशों तक जुड़े हैं या नहीं। उसके पास जमा हुई करोड़ों की संपत्ति आखिर किन स्रोतों से आई और क्या इस पूरे नेटवर्क में अन्य प्रभावशाली लोगों का भी हाथ है, इसकी पड़ताल की जाएगी।
