Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NMC Meeting Conflict: नासिक मनपा स्थायी समिति में हंगामा, बिना चर्चा 33 अतिरिक्त प्रस्तावों को मिली मंजूरी

NMC Meeting: नाशिक महानगरपालिका की स्थायी समिति की बैठक में भारी हंगामा हुआ। कार्यसूची के बाहर के 33 विषयों को अचानक मंजूरी देने और अधिकारियों के व्यवहार पर सदस्यों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: May 09, 2026 | 12:38 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - AI)

Follow Us
Follow Us:

Nashik NMC Standing Committee Meeting: नासिक महानगरपालिका की स्थायी समिति की बैठक में शुक्रवार को उस समय विवाद की स्थिति पैदा हो गई, जब कार्यसूची के अलावा 33 अतिरिक्त विषयों को बिना किसी गहन चर्चा के अचानक मंजूरी दे दी गई। सभापति मच्छिंद्र सानप की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रशासन की पारदर्शिता पर सदस्यों ने गंभीर सवाल उठाए।

बैठक के दौरान प्रशासन द्वारा प्रस्तुत किए गए अतिरिक्त विषयों ने सबको चौंका दिया। सदस्य किरण गामणे-दराडे ने इस मुद्दे को उठाते हुए नाराजगी जताई कि सदस्यों को इन विषयों की कोई पूर्व जानकारी नहीं दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, इन 33 विषयों में से 25 निर्माण विभाग और 8 ड्रेनेज विभाग से संबंधित थे। सदस्यों ने मांग की कि प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि ये विषय आखिर कौन से हैं और इन्हें इतनी जल्दबाजी में क्यों लाया गया।

कुंभ मेला और अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

  • विवादों के बीच आगामी कुग्भ मेले और नासिक शहर के विकास से जुड़े कुछ प्रस्तावी को भी मंजूरी दी गई, सिंहस्थ कार्यों को गति देने कके लिए कु। वैदेही हांडगे को मानधन के आधार पर अस्थायी आर्किटेक्ट नियुक्त करने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली।
  • पंचवटी क्षेत्र के साईनगर, अमृतधाम और नांदूर जत्रा रोड इलाके में पाइमलाइन क्रॉस कनेक्शन के कार्यों को कहर्योत्तर मंजूरी दी गई। उद्यान विभाग के 9 उद्यान निरीक्षकों का कार्यकाल अगले 6 महीने के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया

अतिक्रमण विभाग में हफ्ताखोरी के आरोप

बैठक में भ्रष्टाचार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। सदस्य अदिति पांडे ने अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों पर हपताखोरी का आरोप लगाया और शहर में बढ़ते अतिक्रमण के लिए विभागीय भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सभापति ने तत्काल अतिक्रमण विभाग के सभी वाहन प्रमुखों के तबादले के आदेश जारी कर दिए।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे-सातारा हाईवे के कात्रज टनल में कंटेनर खराब होने से लगा 5 किमी लंबा भारी ट्रैफिक जाम, रेंगते नजर आए वाहन

सना मलिक के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई! शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने संजय राउत और शरद पवार पर भी बोला तीखा हमला

मुंबई में सफेद पट्टी विवाद पर समाधान की पहल, राज ठाकरे ने जैन समाज से कहा- विवाद बढ़ाने वाले कदम न उठाएं

नागपुर में मानसून संकट! महावितरण के ठेकेदारों की 1 जुलाई से हड़ताल; बत्ती गुल हुई तो दुरुस्ती में होगी दिक्कत

ये भी पढ़ें:- मीरा-भाईंदर में एसएससी परीक्षा का शानदार रिजल्ट, छात्राओं ने फिर मारी बाजी

अधिकारियों के व्यवहार पर रोष

बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये ने भी सदस्यों को नाराज किया, अतिरिक्त आयुक्त अमित रंजन के बैठक के बीच से अचानक चले जाने पर सदस्यों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, सदस्यों ने अग्निशमन विभाग की भर्ती, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और सड़कों की बदहाली जैसे मुद्दों पर प्रशासन को जमकर पेरा।

 

Ashik municipal standing committee meeting controversy 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2026 | 09:55 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.