Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मालेगांव धमाका केस: आरोपियों की रिहाई पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, NIA जांच पर उठाए गंभीर सवाल

Malegaon 2006 Blast Case: मालेगांव धमाकों के 4 आरोपी बरी होने पर ओवैसी भड़के। एनआईए की जांच को बताया पीड़ितों से विश्वासघात। पूछा- क्या जांच एजेंसी जाएगी सुप्रीम कोर्ट?

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 24, 2026 | 08:54 PM

असदुद्दीन ओवैसी(सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Asaduddin Owaisi Statement On Malegaon Blast: महाराष्ट्र के मालेगांव में 2006 में हुए बम धमाकों के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा चार आरोपियों को बरी किए जाने के बाद सियासत तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस फैसले को लेकर एनआईए पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ओवैसी ने कहा कि 2006 में हुए मालेगांव धमाकों में 31 लोगों की मौत हुई थी और 312 लोग घायल हुए थे।

ओवैसी का आरोप है कि यह हमला खास तौर पर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाकर किया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिन चार लोगों को बरी किया गया, वे कथित तौर पर ‘अभिनय भारत’ संगठन से जुड़े थे।

ओवैसी ने क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा कि कल बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2006 के मालेगांव धमाकों को अंजाम देने के आरोपी चार लोगों को बरी कर दिया। आरोप था कि ये सभी आरोपी अभिनव भारत संगठन से जुड़े थे। इन धमाकों में 31 लोगों की जान चली गई थी और 312 लोग घायल हुए थे। इन धमाकों में खास तौर पर मुसलमानों को निशाना बनाया गया था। फिर भी शायद अपनी आदत के चलते, जांच एजेंसियों ने सबसे पहले नौ मुसलमानों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें आखिरकार 2016 में बरी कर दिया गया। कल के अपने आदेश में हाई कोर्ट ने एनआईए की लचर जांच की कड़ी आलोचना की।

सम्बंधित ख़बरें

Bombay High Court की नागपुर बेंच का अहम निर्देश, जब्त किए गए नोट बदलने से इनकार नहीं कर सकता RBI

IVF उम्र सीमा पर Bombay High Court सख्त, 50+ महिलाओं को मेडिकल टेस्ट की अनुमति

पूर्व सैनिक और वकील को हथकड़ी पहनाना पड़ा भारी, महाराष्ट्र सरकार देगी मुआवजा, बाॅम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘मालेगांव ब्लास्ट की सच्चाई तक पहुंचना नामुमकिन…’, बाॅम्बे हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान क्यों कही ये बात

Yesterday, the Bombay High Court discharged four men accused of carrying out the 2006 Malegaon Blasts. The accused all allegedly belonged to Abhinav Bharat. The explosions claimed 31 lives and injured 312. The blasts specifically targeted Muslims. Yet, maybe out of habit, the… — Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) April 24, 2026

‘क्या एनआईए सुप्रीम कोर्ट में करेगी अपील ?’

ओवैसी ने सवाल करते हुए कहा कि क्या एनआईए इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी? इसकी संभावना बहुत कम है। यह सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ एक तरह का विश्वासघात है। यह एक और ऐसा आतंकी हमला साबित होगा, जिसमें हम इसके दोषियों को सजा पाते हुए नहीं देख पाएंगे। भारत में एक मुसलमान होने का मतलब है। बस इंसाफ का इंतजार करते रहना।

यह भी पढ़ें: फ्रांस की राजनीति में महा-भूकंप! इमैनुएल मैक्रों ने कर दिया संन्यास का ऐलान; 2027 के बाद छोड़ देंगे राजनीति

एनआईए पर नरमी का आरोप

ओवैसी ने इस मामले की तुलना 2008 के एक अन्य ब्लास्ट केस से करते हुए कहा कि इस मामले की कहानी भी 2008 के धमाकों वाले मामले जैसी ही रही है। एनआईए की सरकारी वकील रोहिणी सालियन ने तो रिकॉर्ड पर यह बात कही थी कि एनआईए ने उनसे आरोपियों के प्रति नरम रुख अपनाने को कहा था।

Asaduddin owaisi statement on malegaon blast case bombay high court acquits four accused

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 08:54 PM

Topics:  

  • AIMIM
  • Asaduddin Owaisi
  • Bombay High Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.