Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाशिक महानगरपालिका के 2041 विद्यार्थी शिक्षा प्रवाह से दूर, अभिभावकों का स्थानांतरण बना कारण

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Sep 05, 2021 | 05:15 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नाशिक. कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के चलते स्कूल बंद (School Closed) होने से गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं। नाशिक महानगरपालिका स्कूलों (Nashik Municipal Schools) के 26 हजार 30 विद्यार्थी (Student) में से 15 हजार 143 विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा (Online Education) की सुविधा उपलब्ध हो पाई है तो 8 हजार 838 विद्यार्थी पाठ्यपुस्तक पर निर्भर है। साथ ही 2 हजार 41 विद्यार्थी शिक्षा के प्रवाह से दूर हो गए हैं। विशेष यह है कि संबंधित 2 हजार 49 विद्यार्थियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। यह बात नाशिक महानगरपालिका के शिक्षा विभाग (Nashik Municipal Education Department) को प्राप्त हुई रिपोर्ट (Report) से सामने आई है। 

कोरोना महामारी से हुई आर्थिक मंदी के चलते परिवार के पालन पोषण के लिए अभिभावकों द्वारा स्थानांतरण करने से यह विद्यार्थी शिक्षा से वंचित हो गए हैं। यह अपने आप में एक बड़ी बात है। नाशिक महानगरपालिका की शहर में 88 प्राथमिक तो 13 माध्यमिक स्कूल हैं। प्राथमिक स्कूल में 22 हजार 479 तो माध्यमिक स्कूल में 3 हजार 551 विद्यार्थी हैं। 

नाशिक महानगरपालिका देती है कई नि:शुल्क सुविधा

नाशिक महानगरपालिका के स्कूलों में अधिकतर विद्यार्थी जरूरतमंद परिवार से हैं। निजी स्कूल की स्पर्धा में अपना स्थान बरकरार रखने के लिए नाशिक महानगरपालिका के स्कूलों में दर्जात्मक शिक्षा देने के लिए शिक्षा विभाग प्रयास कर रहा है। ऐसे में महामारी के चलते शिक्षा से विद्यार्थी वंचित न रहे इसलिए स्कूल से अलग हुए विद्यार्थियों की खोजकर उन्हें शिक्षा के प्रवाह में लाने के लिए शिक्षक प्रयास कर रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई से लगाव हो और अभिभावकों द्वारा शिक्षा पर होने वाला खर्च कम हो इसलिए महानगरपालिका द्वारा विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक, शालेय गणवेश, शूज, स्कूल बैग आदि साहित्य दिया जाता है।

परिवार के साथ कहीं और चले गये बच्चे

निजी स्कूलों की तर्ज पर महानगरपालिका के स्कूलों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है, लेकिन उसका प्रतिशत बहुत कम है। महामारी के चलते पिछले डेढ़ सालों से कई कंपनियां, कारखाने बंद हो गए हैं। नागरिक रोजगार से वंचित हो गए हैं। बड़े तौर पर कर्मचारियों की कटौती की गई है। इसके चलते नाशिक में रोजगार के लिए आए नागरिक स्थानांतरित हो गए हैं। परिणामस्वरूप नाशिक महानगरपालिका के स्कूलों में शिक्षा लेने वाले उनके बच्चे शिक्षा के प्रवाह से दूर हो गए हैं।

ऑनलाइन शिक्षा के साधन नहीं

आर्थिक स्थिति कमजोर होने से सभी छात्रों को मोबाइल, टैब जैसे ऑनलाइन शिक्षा के साधन उपलब्ध न होने से 8 हजार 838 विद्यार्थी पाठ्यपुस्तक पर निर्भर है। शिक्षक घर-घर पहुंच कर पाठ्यक्रम पूर्ण करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सभी विद्यार्थियों के घर पहुंचना शिक्षकों को संभव न होने की बात सामने आई है।

[blockquote content=”निजी स्कूलों की तर्ज पर नाशिक महानगरपालिका स्कूलों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है, लेकिन ऑनलाइन शिक्षा के साधन न होने वाले विद्यार्थियों के घर जाकर शिक्षक पाठ्यक्रम पूर्ण करने का प्रयास कर रहे है, लेकिन महामारी से अनेक परिवार बेरोजगार हुए, जो अपने-अपने गांव जाने से विद्यार्थी शिक्षा के प्रवाह से दूर हो गए। ” pic=”” name=”- सुनीता धनगर, शिक्षाधिकारी, नाशिक महानगरपालिका”]

 

2041 students of nashik municipal corporation away from education flow

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2021 | 05:15 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

CBI रेड के 60 घंटे…कोयला घोटाले पर FIR की तैयारी, ‘रिजेक्ट’ बताकर बेचा करोड़ों टन कोयला?

2

मीरा-भाईंदर में कुएं तो सुधरे, 50 करोड़ खर्च के बाद भी पानी के लिए भटक रहे माशा चा पाड़ा के लोग

3

Ashes: एडिलेड टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित, गस एटकिंसन की जगह जोश टंग को मिला मौका

4

ऐसे पहचानें शरीर में Vitamin B12 की कमी, देर करना हो सकता है खतरनाक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.