11वीं एडमिशन पर बड़ी राहत: जरूरी सर्टिफिकेट नहीं तो अंडरटेकिंग देकर मिलेगा प्रवेश, 90 दिनों की मिली मोहलत

Nashik Education News: 11वीं के एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज न होने पर शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है। छात्र अब अंडरटेकिंग या डिजीलॉकर कॉपी देकर 90 दिनों की मोहलत पर प्रवेश ले सकते हैं।
Education department allowed 11th aspirants to take provisional admission by submitting an undertaking, giving 90 days to submit original caste/EWS certificates.
11वीं एडमिशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik Admission Process: नासिक में 11वीं कक्षा के एडमिशन की भागदौड़ के बीच आवश्यक प्रमाणपत्रों की कमी के कारण हजारों छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई थी। इस स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने छात्रों को एक बड़ी राहत दी है। अब यदि छात्रों के पास आवश्यक प्रमाणपत्र नहीं हैं, तो वे एक 'अंडरटेकिंग' जमा करके अपना अस्थायी एडमिशन पक्का करा सकते हैं।

मूल दस्तावेज जमा करने के लिए छात्रों को पूरे 3 महीने का समय दिया गया है। दरअसल, ऐन एडमिशन के वक्त नॉन-क्रीमी लेयर, जाति प्रमाणपत्र और ईडब्ल्यूएस दाखिलों के लिए छात्रों को 'सेतु केंद्रों' के चक्कर काटने पड़ रहे थे। आवेदन करने के बाद भी कई दिनों तक प्रमाणपत्र न मिलने से छात्रों का एडमिशन खतरे में आ गया था।

जीपीआर पोर्टल चल रहा है धीमा

इस साल शुरू किया गया नया जीपीआर पोर्टल शुरुआत से ही तकनीकी दिक्कतों के कारण बेहद धीमा चल रहा है। छात्रों की जानकारी और दस्तावेज अपलोड करते समय सर्वर डाउन होने की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। पोर्टल की इस सुस्ती के कारण कॉलेज प्रशासन, छात्रों और अभिभावकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

डिजीलॉकर की कॉपी दिखाकर पा सकते हैं प्रवेश

  • यदि किसी कारणवश छात्रों को स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र या मूल अंकतालिका नहीं मिली है, तो भी उनका एडमिशन नहीं रुकेगा।
  • छात्र इंटरनेट से डाउनलोड की गई कॉपी या डिजिलॉकर की कॉपी दिखाकर भी एडमिशन ले सकते हैं।
  • मूल दस्तावेज बाद में कॉलेज में जमा करने होंगे। जाति प्रमाणपत्र, नॉन-क्रीमी लेयर, ईडब्ल्यूएस और जाति वैधता प्रमाणपत्र न होने पर शिक्षा विभाग ने 90 दिनों की मोहलत दी है।
  • पहले दौर में अब तक नासिक जिले के 23 हजार छात्रों ने अपने एडमिशन पक्के कर लिए है।
  • विभिन्न कॉलेजों में अभी भी 45 हजार से अधिक सीटें खाली है, जिन्हें अगले चरणों में भरा जाएगा।

ऐसे लिखना होगा अंडरटेकिंग

मैं (छात्र का नाम) 11वीं के एडमिशन के लिए आवश्यक (उदाहरण के लिए नॉन-क्रीमी लेयर) प्रमाणपत्र आज पेश नहीं कर पा रहा हूँ। मैं यह प्रमाणपत्र अगले 3 महीनों के भीतर कॉलेज प्रशासन के पास जमा कर दूंगा। यदि इस अवधि में में प्रमाणपत्र जमा नहीं कर पाता हूं और मेरा एडमिशन रद्द होता है, तो इसके लिए मैं स्वयं जिम्मेदार रहूंगा। (नीचे छात्र और अभिभावक के हस्ताक्षर) अब तक ऐसे हुए छात्रों के एडमिशन

संकाय प्रवेशित छात्रों की संख्या
आर्ट्स 5,486
कॉमर्स 3,684
साइंस 12,518
कुल 21,688
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com