नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ की तैयारियां तेज, कुंभ कार्यों में बाधा डालने वालों पर दर्ज होगी कार्रवाई
Kumbh Infrastructure Works: नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि काम में जानबूझकर देरी या बाधा डालने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Trimbakeshwar Kumbh 2027 ( सोर्स:सोशल मीडिया )
Nashik Trimbakeshwar Kumbh 2027: अगले वर्ष होने वाले नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए महाराष्ट्र सरकार ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई दुर्भावनापूर्ण तरीके से या जानबूझकर कुंभ मेले के कार्यों में देरी करने या चाधा डालने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सीधे मुकदमे (एफआईआर) दर्ज किए जाएंगे।
22 हजार करोड़ से अधिक के कार्यों को हरी झंडी
शिखर समिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले के लिए प्रस्तावित हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। कुल 22,181 करोड़ रुपये के कार्यों को मान्यता दी गई है।
इसमें पहले चरण के लिए 5,140 करोड़ और दूसरे चरण के लिए 17,041 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। नासिक क्लण मार्ग (रिंग रोड), पुल, घाटों का जीर्णोद्धार, हवाई अड्डे का विस्तार, पानी की योजनाएं, सीसीटीवी नेटवर्क और रामकुंड पथ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दी गई है। कुंभमेला प्राधिकरण को सभी बुनियादी ढांचे के काम मार्च 2027 तक हर हाल में पूरा करने का आदेश दिया गया है। बैठक
सम्बंधित ख़बरें
नवी मुंबई मनपा सदन में हंगामा, लीगल ऑफिसर के निलंबन प्रस्ताव पर शिवसेना का वॉकआउट
पवन राजे निंबालकर हत्याकांड: 20 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री पद्मसिंह पाटिल समेत सभी आरोपी बरी
Pune Waste Management: हर दिन निकल रहा 2,700 टन वेस्ट, मनपा ने 27 प्रोसेसिंग प्रोजेक्ट्स से संभाला मोर्चा
डोंबिवली में जल संकट पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, हंडा-कलशी मोर्चा निकालकर किया प्रदर्शन
के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कुंभमेला महाराष्ट्र और भारत का प्रतिबिंब है। इसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु आएंगे, इसलिए इसका आयोजन वैश्विक स्तर का होना चाहिए, हालांकि, उनके द्वारा दी गई ‘मुकदमा दर्ज करने’ की चेतावनी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारों का मानना है कि उनका इशारा उन लोगों की ओर था जो भूमि अधिग्रहण या टेंडर प्रक्रियाओं में अड़चनें पैदा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-कांचनवाड़ी में मनपा की बड़ी कार्रवाई, 24 मीटर सड़क के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान, पक्के-कच्चे निर्माण ढहाए
बैठक में ये गणमान्य रहें उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में छगन भुजबल, गिरीश महाजन, शिवेंद्रसिंहराजे भोसले, प्रताप सरनाईक सहित नासिक के कई विधायक (सीमा हिरे, देवयानी फरांदे, दिलीप बनकर, राहुल ढिकले आदि) और नासिककी महापौर हिमगौरी आहेर मौजूद थीं। सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
