Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक में बुलट सवारों पर पुलिस का एक्शन: 112 मॉडिफाइड साइलेंसर रोडरोलर से कुचलकर किए नष्ट

Nashik Police Action: नासिक में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस सख्त। गंगापुर पुलिस ने 112 साइलेंसर रोडरोलर से कुचलकर नष्ट किए, जिससे हुड़दंगियों में हड़कंप मच गया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 02, 2026 | 11:40 AM

नासिक पुलिस, बुलेट साइलेंसर, (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Bullet Silencer Crackdown: नासिक के युवाओं के आकर्षण का केंद्र माने जाने वाले कॉलेज रोड इलाके में तेज आवाज और पटाखों जैसा शोर मचाकर दहशत पैदा करने वाले बुलट सवारों की गंगापुर पुलिस ने करारा झटका दिया है। पुलिस ने जब्त किए गए कुल 112 मॉडिफाइड साइलेंसरों को आज सार्वजनिक रूप से रोडरोलर चलाकर नष्ट कर दिया। पुलिस के इस एक्शन मोड को देखकर शहर में हुड़दंग करने वाले तत्वों के बीच हड़कंप मच गया है।

अभियान चलाकर कई बुलट चालकों के खिलाफ कार्रवाई

कॉलेज रोड परिसर में पिछले कुछ दिनों से साइलेंसर में बदलाव कर तेज आवाज निकालने और पटाखे फोड़ने वाली दुलट चलाने की घटनाएं काफी बढ़ गई थीं। इससे वरिष्ठ नागरिकों, मरीजों और छात्रों को भारी ध्वनि प्रदूषण और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए गंगापुर पुलिस थाने के अपराध शोध दल ने विशेष अभियान चलाकर ऐसे कई बुलट चालकों के खिलाफ कार्रवाई की थी, इस अभियान के दौरान जब्त किए गए 112 साइलेसरों को 30 अप्रैल को कॉलेज रोड पुलिस चौकी के सामने रखा गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में इन सभी अवैध साइलेंसरों पर रोडरोलर फिरवाकर उन्हें पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया गया, यह प्रभावी कार्रवाई पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक, पुलिस उपायुक्त मोनिका राउत और सहायक पुलिस आयुक्त सुरवाडकर के मार्गदर्शन में पूरी हुई।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला में घरेलू विवाद बना खूनी, मामूली विवाद में पत्नी की हत्या, अकोला में पति गिरफ्तार

Nashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन

‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी

चंद्रपुर मनपा का एक्शन! जाति प्रमाणपत्र पर घिरे पार्षद, 11 नगरसेवकों को नोटिस जारी

यह भी पढ़ें:-नासिक में मंदिर जमीन घोटाले पर कार्रवाई तेज: आरोपियों को नोटिस, धर्मादाय विभाग ने मांगे कड़े जवाब

इस मुहिम में गंगापुर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक शरमाळे, सहायक पुलिस निरीक्षक निखिल पवार, हर्षल अहिरराव, तुषार देवरे, उपनिरीक्षक भारत पाटिल और अपराध शोध दल के कर्मचारी शामिल थे।

Nashik police bullet silencer crackdown road roller action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2026 | 11:40 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik News
  • Traffic Rules

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.