नासिक मनपा चुनाव: ‘100 प्लस’ का नारा,, नामांकन से पहले मैदान में उतरे भाजपा के संकटमोचक गिरीश महाजन

Nashik Politics: महायुति में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है। नामांकन के अंतिम घंटों में BJP के संकटमोचक मंत्री गिरीश महाजन ने नासिक में देर रात समीक्षा बैठक कर रणनीति को अंतिम रूप दिया।
Nashik Municipal Corporation Elections: The '100 Plus' slogan, BJP's troubleshooter Girish Mahajan enters the fray before nominations
Girish Mahajanप्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Nashik Municipal Election: नासिक मनपा चुनाव के मद्देनजर महायुति में सीट बंटवारे का पेंच अब भी फंसा हुआ है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अब कुछ ही घंटे शेष हैं, ऐसे में भाजपा के 'संकटमोचक' माने जाने वाले मंत्री गिरीश महाजन स्वयं मैदान में उतर आए हैं।

आगामी कुंभ मेले के महत्व को देखते हुए नासिक नगर निगम की सत्ता हासिल करना सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। सूत्रों के अनुसार, गिरीश महाजन ने नासिक में देर रात तक चुनावी समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में उन सीटों पर विशेष मंथन किया गया जहां भाजपा की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। खबर है कि कुछ वाडों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी गई है, हालांकि महायुति के आधिकारिक स्वरूप की घोषणा अभी बाकी है।

वर्तमान स्थिति को देखते हुए भाजपा ने '100 प्लस' सीटों का नारा दिया है। चर्चा है कि यदि शिवसेना (शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ सीटों का तालमेल नहीं बैठता है, तो भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ने का साहसी कदम उठा सकती है।

चुनी अलग-अलग राह

गठबंधन की चर्चाओं के बीच इच्छुक उम्मीदवारों की भारी भीड नामांकन केंद्रों पर उमड़ने की संभावना है। नासिक का राजनीतिक समीकरण वर्तमान में बहुकोणीय मुकाबले की ओर इशारा कर रहा है।

यदि भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) का गठबंधन नहीं होता है, तो भाजपा, शिंदे गुट, दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस, ठाकरे-राज ठाकरे की संभावित युत्ति और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पूरे राज्य की निगाहें अब गिरीश महाजन की आगामी घोषणा पर टिकी है कि क्या महायुति एकजुट होकर लड़ेगी या दल अलग-अलग राह चुनेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com