- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik Malegaon Municipal Election Police Security Arrangements
मनपा चुनाव के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद,सीसीटीवी और जीपीएस से चुनावी निगरानी; पुलिस अलर्ट मोड में
Law and Order: नासिक और मालेगांव मनपा चुनावों के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। 13 जनवरी से कड़ा बंदोबस्त रहेगा, संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च और मतदान केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस तैनात की गई है।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Municipal Election Security: नासिक और मालेगांव महानगरपालिका चुनावों के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। सोमवार से प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी आएगी और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद – करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में रूट – मार्च निकाले जाएंगे।
मंगलवार 13 जनवरी से पूरे शहर में कड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात कर दिया जाएगा। विशेष रूप से संवेदनशील माने जाने वाले मालेगांव महानगरपालिका के लिए ग्रामीण पुलिस बल ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है।
नासिक पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के निर्देशानुसार, विशेष शाखा के उपायुक्त किरणकुमार चव्हाण और सहायक आयुक्त संदीप मिटके ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Thane Metro Line 5A को मंजूरी: ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो अब उल्हासनगर तक, 69 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
Pune Municipal का बड़ा प्लान: 400 करोड़ से 61 किमी नई सड़कें, शहर की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
Maharashtra Water Level: महाराष्ट्र में जल संकट की आशंका, अल-नीनो के प्रभाव को लेकर सरकार सतर्क
Nitin Gadkari ने मराठी को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- भाषा और संस्कृति पर करें गर्व
सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए CCTV व GPS तकनीकों का सहारा
शहर के चौदह पुलिस थानों के जांच दल, मतदान केंद्र और स्ट्रांग रूम जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर सशख पुलिस टुकड़ियों तैनात की गई हैं। साथ ही, दोनों परिमंडलों में उपायुक्त मोनिका राउत और किशोर काले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल के आदेश पर मालेगांव के अपर पुलिस अधीक्षक तेगबीर संधू और नाशिक के अपर अधीक्षक आदित्य मिरखेलकर सुरक्षा कमान संभाल रहे हैं।
चुनाव के दौरान नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) से हर टीम और मतदान केंद्र पर तैनात अधिकारियों को ‘वायरलेस कॉल’ के जरिए लगातार अपडेट लिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी और जीपीएस जैसी आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है।
सुरक्षा बलों का विवरण
नासिक शहर: पुलिस आयुक्त, 3 उपायुक्त, 7 सहायक आयुक्त और 3,000 स्थानीय पुलिस अधिकारी-कर्मचारी
अतिरिक्त बल: 900 अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी और 1800 होमगार्ड।
यह भी पढ़ें:-वोटकर नासिककर अभियान को जबरदस्त प्रतिसाद; 15 जनवरी को वोट जरूर डालें: आयुक्त मनीषा खत्री
मालेगांव: पुलिस अधीक्षक, 2 अपर अधीक्षक, उपविभागीय अधिकारी और 1,200 पुलिस कर्मियों सहित होमगार्ड की टुकड़ियों।
विशेष बलः राज्य आरक्षित पुलिस बल (SRPF) की कंपनियां भी तैनात रहेंगी।
Nashik malegaon municipal election police security arrangements
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Thane Metro Line 5A को मंजूरी: ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो अब उल्हासनगर तक, 69 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
Apr 23, 2026 | 07:54 AM23 अप्रैल का इतिहास : एक दिन, तीन कहानियां: शेक्सपियर, राय और यूट्यूब, जानिए पुरा इतिहास
Apr 23, 2026 | 07:40 AMहोर्मुज में उबाल…भारत आ रहे जहाज को ईरान ने घेरा, शिप नहीं रोकने पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
Apr 23, 2026 | 07:32 AMPune Municipal का बड़ा प्लान: 400 करोड़ से 61 किमी नई सड़कें, शहर की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
Apr 23, 2026 | 07:31 AMबंगाल और तमिलनाडु में लोकतंत्र का महाकुंभ आज, कुल 5501 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत; पीएम मोदी ने की ये अपील
Apr 23, 2026 | 07:31 AMIPL 2026 Points Table: राजस्थान की लंबी छलांग से मची खलबली, टॉप-2 से बाहर हुई RCB, दिलचस्प हुई प्लेऑफ की रेस
Apr 23, 2026 | 07:24 AMMaharashtra Water Level: महाराष्ट्र में जल संकट की आशंका, अल-नीनो के प्रभाव को लेकर सरकार सतर्क
Apr 23, 2026 | 07:21 AMवीडियो गैलरी

‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़? ‘राजा शिवाजी’ ट्रेलर में ‘वाघ नख’ वाले इस सीन को देख मचा बवाल
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM











