Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जन्मदिन विशेष: वो नेता जिसे बालासाहेब ने बनाया सीएम फिर भी किया ‘विश्वासघात’, कांग्रेस ने भी दिया धोखा तो थामा बीजेपी का दामन

महाराष्ट्र में 1995 में पहली बार शिवसेना की सरकार बनी, जिसका नेतृत्व मनोहर जोशी ने किया। जब 1998 में जोशी का हटाने की बात चली तो बालासाहेब के दूसरे सिपहसालार की ताजपोशी की गई। आइए जानते है जन्मदिन पर उनके बारे में...

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 10, 2025 | 04:55 AM

बालासाहेब ठाकरे के साथ नारायण राणे व उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: महाराष्ट्र में शुरू में कई सालों तक कांग्रेस का राज रहा। इसके बाद शिवसेना और भाजपा के गठबंधन वाली सरकारें रही। 19 जून 1966 को बालासाहेब ठाकरे ने मराठी मानुस और हिन्दुत्व की राजनीति को लेकर एक पार्टी का गठन किया, नाम रखा शिवसेना। राज्य में 1995 में पहली बार शिवसेना की सरकार बनी, जिसका नेतृत्व मनोहर जोशी ने किया। जब 1998 में जोशी का हटाने की बात चली तो बालासाहेब के दूसरे सिपहसालार की ताजपोशी की गई। आज उसी शख्सियत का जन्मदिन है।

इस शख्सियत का जन्म अप्रैल 1952 में हुआ और उन्होंने शिवसेना से राजनीतिक करियर की शुरुआत की। चेंबूर के शाखा प्रमुख से महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे। हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे की। राणे को 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। उन्होंने बीस साल की उम्र में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था।

राजनीति में आने से पहले, नारायण राणे ‘हरया-नारया’ गिरोह के सदस्य थे, जो 1960 के दशक में मुंबई के उत्तरपूर्वी उपनगर चेंबूर में सक्रिय एक गली-मोहल्ला गिरोह था। इसके बाद उन्होंने सियासत का रास्ता चुना।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: केरल चुनाव, एलडीएफ और यूडीएफ के बीच सीधी टक्कर

जन्मदिन विशेष: राजनयिक से देश की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष तक, जानिए भारतीय राजनीति के इस बड़े चेहरे का सफर

‘ए फॉर आतंकवाद, अतीक और अखिलेश…’, भाजपा नेता संगीत सोम ने दिया विवादित बयान; अखिलेश यादव पर साधा निशाना

कंबोज की दावत में ठाकरे हुए ‘मोहित’, आघाडी में हलचल, सुप्रिया का डैमेज कंट्रोल, अलर्ट मोड में शिंदे गुट

पार्षद से लेकर मुख्यमंत्री तक का सफर

बालासाहेब ठाकरे राणे को शिवसेना में शामिल होने के बाद बॉम्बे में पार्षद बनाया, फिर बॉम्बे इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के अध्यक्ष बने, जिसका उस समय बजट 1,500 करोड़ रुपये से अधिक था। वित्तीय मामलों को संभालने और शिवसेना के लिए धन इकट्ठा करने के उनके काम ने उन्हें शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे के करीब ला दिया।

पीएम नरेंद्र मोदी व नारायण राणे (सोर्स: एएनआई)

8 महीने रहे सीएम के पद पर

1998 में जब महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को पद छोड़ने के लिए कहा गया, तब बालासाहेब ठाकरे ने अपने दूसरे सिपहसालार नारायण राणे को इस पद के लिए चुना। वे 8 महीने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे, उसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में शिवसेना-भाजपा का गठबंधन गया।

बालासाहेब के बेटे उद्धव ठाकरे के उदय के साथ ही नारायण राणे को किनारे कर दिया गया, जिसके कारण उनकी कार्यशैली की आलोचना भी हुई। 2005 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण राणे को शिवसेना से निकाल दिया गया।

राणे ने थामा कांग्रेस का हाथ

शिवसेना से नाता टूटने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए और तुरंत ही उन्हें राज्य का राजस्व मंत्री बना दिया गया। 26/11 के मुंबई हमलों के बाद सीएम विलासराव देशमुख ने पद छोड़ दिया और उनकी जगह अशोक चव्हाण को मुख्यमंत्री बनाया गया।

अशोक चव्हाण के मुख्यमंत्री बनने से नाराज नारायण राणे ने दावा किया कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद देने का वादा किया था। राणे ने पार्टी हाईकमान के खिलाफ विरोध जताया और सोनिया गांधी पर हमलावर हो गए, जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया। हालांकि, माफी मांगने के बाद उनका निलंबन रद्द कर दिया गया।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

2014 में राणे ने कांग्रेस के टिकट पर कोंकण से चुनाव लड़ा, जिसमें वे हार गए। कांग्रेस ने उन्हें फिर से बांद्रा ईस्ट विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में उतारा, लेकिन राणे शिवसेना उम्मीदवार से चुनाव में मात खा गए।

नारायण राणे का विवादों से नाता

कांग्रेस मोहभंग होने के बाद जब नारायण राणे ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने का निर्णय लिया, तो उन पर तत्कालीन बीजेपी सांसद किरीट सोमैया ने मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया। सोमैया ने राणे पर सेंट्रल मुंबई में एक लग्जरी प्रोजेक्ट वन अविघ्न पार्क में टैक्स हेवन से पैसा निवेश करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही वह नासिक में उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक भूमि को गैर अधिसूचित करने में अनियमितताओं की राज्य सरकार की जांच का भी हिस्सा थे।

विधायक के अपहरण का भी लगा आरोप

इससे पहले, 2002 में पूर्व कांग्रेस विधायक पद्माकर वलवी ने राणे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जो उस समय शिवसेना और भाजपा के गोपीनाथ मुंडे के साथ थे, जिसमें तत्कालीन कांग्रेस-एनसीपी सरकार के खिलाफ विश्वास मत से पहले जबरन अपहरण का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने राणे और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया, जिन्हें बाद में जमानत मिल गई।

Narayan rane birthday special know his political journey from councilor to cm

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2025 | 04:55 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • BJP
  • Maharashtra Politics
  • Narayan Rane
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.