Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

परभणी के बाद नंदुरबार में भड़की हिंसा, दो गुटों में जमकर हुआ पथराव…बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात

महाराष्ट्र के नंदुरबार शहर में हिंसा की घटना सामने आई है। शहर में एक रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों समूहों में विवाद हो गया, जिसने हिंसा का रूप ले लिया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jan 20, 2025 | 10:32 AM

नंदुरबार में पथराव (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

नंदुरबार: महाराष्ट्र में घटनाओं और हिंसा का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर कुछ दिनों में छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर भी दंगा फसाद होता नजर आ रहा है। जिसके बाद इसमें राजनीति का सिलसिला शुरू हो जाता है।

ऐसा ही एक और किस्सा महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से सामने आया है। महाराष्ट्र के नंदुरबार शहर में एक रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों समूहों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की दोनों गुटों में पथराव का सिलसिला शुरू हो गया।

एएसपी श्रवण दत्त ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार ये घटना उस दुर्घटना के बाद घटित हुई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर बड़े तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की संपत्ति को नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है और न ही किसी के हताहत होने की सूचना मिली है।

सम्बंधित ख़बरें

नंदुरबार में खौफनाक वारदात: मां पर जुल्म देख दहला बेटा, चाचा के साथ मिलकर की शराबी पिता की हत्या

महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरूपसिंह नाइक का निधन, मंत्री से सांसद तक, जानें पूरा सियासी सफर

मुंबई-नंदुरबार में ED की छापेमारी, विदेशी चंदा मामले में ट्रस्ट-यमन के नागरिक के ठिकानों पर कार्रवाई

कल किसके साथ होंगे…कहना मुश्किल, कोकाटे के बयान से महायुति में हलचल, निकाय चुनाव से पहले बड़ा झटका

#WATCH | Nandurbar, Maharashtra | ASP Shravan S Dutt says, "Around 10 pm yesterday, people of a particular community started pelting stones. Earlier in the day, an offence was registered about an incident, in the background of which the stone pelting took place. Police forces… pic.twitter.com/uU0AMx85RI — ANI (@ANI) January 20, 2025

इस घटना की जांच कर रहे एएसपी श्रवण एस दत्त ने कहा, “कल रात करीब 10 बजे एक विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इससे पहले दिन में एक घटना के बारे में अपराध दर्ज किया गया था, जिसकी पृष्ठभूमि में पथराव हुआ था। मौके पर तैनात पुलिस बलों ने स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके परिणामस्वरूप हिंसा अन्य क्षेत्रों में नहीं फैली। किसी संपत्ति को नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। अपराध दर्ज किया जा रहा है। हमने कुछ संदिग्धों की पहचान की है।”

महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

पुलिस ने कुछ संदिग्धों का पहचान कर ली है और अपराध दर्ज कर लिया है। बता दें कि महाराष्ट्र में हिंसा की घटना कई जगहों पर हो रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाए जा रहे है। इससे पहले परभणी में भी एक मुद्दे को लेकर हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में कई दुकानों में आगजनी की घटना सामने आई थी।

Stone pelting occurred in nandurbar city accident between rickshaw and motorcycle

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2025 | 10:31 AM

Topics:  

  • Nandurbar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.