नांदेड हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर में वैन के उड़े परखच्चे

Nanded Road Accident: नांदेड के भोकर तहसील स्थित सीताखंडी घाट में ट्रक और टाटा मैजिक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत की प्राथमिक जानकारी सामने आई है। देर रात तक राहत कार्य जारी रहा।
Nanded Sitakhindi Ghat Truck Tata Magic Collision
टक्कर के ट्रक और टाटा मैजिक की हालत(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Nanded Sitakhindi Ghat Truck Tata Magic Collision: नांदेड के भोकर तहसील के सीताखंडी घाट में गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत की प्राथमिक जानकारी सामने आई है।

मृतकों में मैजिक सवार आठ और ट्रक में सवार दो लोग शामिल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भयावह था कि टाटा मैजिक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे।

घाट के मोड़ पर हुई टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा मैजिक में किराना सामान के साथ आठ से नौ यात्री नांदेड से भोकर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक भोकर से नांदेड की दिशा में आ रहा था। सीताखंडी घाट के एक मोड़ पर दोनों वाहन आमने-सामने आ गए। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी।

देर रात तक राहत कार्य

टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद मैजिक में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक में सवार दो लोगों ने भी दुर्घटना में जान गंवा दी।

Nanded Sitakhindi Ghat Truck Tata Magic Collision
त्योहारी भीड़ से निपटने की तैयारी, मुंबई से निजामुद्दीन के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

नागरिकों ने भी सहयोग किया

हादसे की सूचना मिलते ही नांदेड पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और उनमें फंसे शवों को बाहर निकालने का काम देर रात तक जारी रहा। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने भी सहयोग किया। इसके साथ ही मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।

हालांकि, देर रात तक किसी भी मृतक के नाम स्पष्ट नहीं हो सके थे। पुलिस द्वारा हादसे से संबंधित जरूरी जानकारी जुटाई जा रही थी। इस भीषण दुर्घटना के बाद सीताखंडी घाट और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसे से स्थानीय लोगों में भी गहरी चिंता और दुख की भावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com