नांदेड से हैदराबाद जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं की मौत; 2 गंभीर घायल

Nanded Devotee Bus Accident: किनवट से हैदराबाद जा रही श्रद्धालुओं की बस को आर्मूर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 2 महिलाओं की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल हुईं।
Nanded Devotee Bus Accident Armur Truck Collision
श्रद्धालुओं की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त(सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Devotee Bus Accident: गुरुवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच तेलंगाना राज्य के आर्मूर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई।

हैदराबाद में चिन्ना जियार स्वामी के दर्शन के लिए किनवट से निकली करीब 60 महिलाओं को ले जा रही दो निजी बसों में से एक बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दो महिलाओं की मौत

तेलंगाना के आर्मूर के पास हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतकों की पहचान माधवी किरण किनवटकर (40) और सुजाता अशोक नेमानीवार (50) के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वहीं गंभीर रूप से घायल सुजाता प्रकाश गुटापेलीवार और मीनाक्षी भास्कर नेमानीवार को तत्काल इलाज के लिए निजामाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और संबंधित अधिकारियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं के शवों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए भेजा गया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Nanded Devotee Bus Accident Armur Truck Collision
15 और 16 अगस्त बोरीवली-भायंदर के बीच 4 घंटे का जम्बो ब्लॉक, रात में बदलेगा लोकल ट्रेनों का रूट

खड़ी बस को मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किनवट की करीब 60 महिलाएं चिन्ना जियार स्वामी की जयंती समारोह में दर्शन के लिए दो निजी बसों से हैदराबाद जा रही थीं। यात्रा के दौरान एक बस का टायर फट गया। इसके चलते बस को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे रोककर टायर बदलने का काम शुरू किया गया।

इस दौरान कुछ महिलाएं बस से नीचे उतर गई थीं। इसी समय पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने खड़ी बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के बाहर खड़ी दो महिलाएं वाहनों की चपेट में आकर दब गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com