त्योहारी भीड़ से निपटने की तैयारी, मुंबई से निजामुद्दीन के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

Mumbai Festival Special Trains: पर्युषण और दीपावली की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे मुंबई से भावनगर और हज़रत निजामुद्दीन के लिए दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। बुकिंग 11 सितंबर से शुरू होगी।
Mumbai Festival Special Trains Bhavnagar Nizamuddin
मुंबई से त्योहारों के लिए स्पेशल ट्रेनें(सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Festival Special Trains Bhavnagar Nizamuddin: पर्युषण और दीपावली त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए मुंबई से दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

ये ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस-भावनगर टर्मिनस और दादर-हज़रत निजामुद्दीन के बीच विशेष किराये पर संचालित की जाएंगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि इन ट्रेनों से त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

बांद्रा टर्मिनस-भावनगर स्पेशल

ट्रेन संख्या 09023 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर टर्मिनस स्पेशल 15 सितंबर मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से शाम 7:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 09024 भावनगर टर्मिनस-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 16 सितंबर को शाम 5:40 बजे भावनगर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, बोटाद, ढोला, सोनगढ़ और सीहोर स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे।

Mumbai Festival Special Trains Bhavnagar Nizamuddin
Maharashtra Top 10 News: अबू सलेम को नहीं मिलेगी रिहाई, शिंदे सेना को ठाणे में झटका; पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

दादर-निजामुद्दीन के बीच 14 फेरे

दूसरी स्पेशल ट्रेन 04001 दादर-हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट एसी स्पेशल 15 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को दादर से रात 12:15 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 9:35 बजे हज़रत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

वापसी में 04002 हज़रत निजामुद्दीन-दादर प्रत्येक मंगलवार को रात 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10:40 बजे दादर पहुंचेगी। यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी।

Mumbai Festival Special Trains Bhavnagar Nizamuddin
मुंबई से बिहार-राजस्थान जाने वालों के लिए खुशखबरी, स्पेशल ट्रेनों का संचालन नवंबर तक बढ़ा, कल से होगी बुकिंग

यहां होगा ठहराव

यह स्पेशल ट्रेन बोरीवली स्टेशन, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, मथुरा और कोसी कलां स्टेशनों पर ठहरेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर और एसी 3-टियर के कोच उपलब्ध रहेंगे। पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09023 और 09024 की बुकिंग 11 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

वहीं ट्रेन संख्या 04001 की बुकिंग 12 सितंबर 2026 से उपलब्ध होगी। यात्री इन ट्रेनों के टिकट PRS काउंटरों के साथ-साथ IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से भी बुक कर सकेंगे। रेलवे ने यात्रियों से समय पर बुकिंग कराने की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com