नांदेड़ पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन सफल, 470 तलवारें और 209 खंजर जब्त, आरोपी फरार

Nanded Police Raid News: नांदेड़ में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 703 अवैध हथियार जब्त किए हैं। वजीराबाद इलाके में हुई छापेमारी में तलवारें, खंजर व घातक हथियार बरामद कीया।
nanded illegal weapons seized operation crackdown wazirabad police
Nanded illegal weapons seizure (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nanded Illegal Weapons Seizure News: नांदेड़ जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्रैकडाउन” के तहत लोकल क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वजीराबाद पुलिस थाना क्षेत्र में एक दुकान पर छापा मारकर 703 अवैध हथियार जब्त किए हैं। जब्त हथियारों में 470 तलवारें, 209 खंजर और चाकू तथा 24 फाइटर और पंच जैसे घातक हथियार शामिल हैं। इनकी कुल कीमत 14 लाख 4 हजार 300 रुपये बताई गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले करीब 15 दिन पूर्व नांदेड़ ग्रामीण पुलिस ने साढ़े पांच हजार तलवारों और अन्य हथियारों का जखीरा पकड़ा था। लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई से हथियार माफिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने जिले में अवैध हथियारों की बिक्री और भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी के तहत 22 मई को लोकल क्राइम ब्रांच की टीम गश्त पर थी, तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रणजीतसिंह रामसिंह सरदार (निवासी नंदीग्राम सोसायटी, नांदेड़) सचखंड गुरुद्वारा रोड स्थित 300 सलाना शॉपिंग प्लाजा की दुकान नंबर 8 में बिना लाइसेंस घातक हथियारों की बिक्री कर रहा है।

दो हफ्तों में दूसरी बड़ी कार्रवाई

सूचना के आधार पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी किरण भोंडवे, पुलिस निरीक्षक अतुल भोसले, पुलिस उपनिरीक्षक मिलिंद सोनकांबले और उनकी टीम ने दुकान पर छापा मारा। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी रणजीतसिंह सरदार मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।

जब्त सभी हथियार वजीराबाद पुलिस के हवाले कर दिए गए हैं। मामले में वजीराबाद पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 238/2026 के तहत भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 और 7/25 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें रवाना की गई हैं।

14 लाख के हथियार बरामद

पुलिस के अनुसार, नांदेड़ शहर में कई गिरोह अवैध रूप से पिस्तौल, तलवार, खंजर और अन्य घातक हथियारों की खरीद-फरोख्त में सक्रिय हैं। शहर में बढ़ते अपराध, गैंगवार और हत्या की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने “कॉम्बिंग ऑपरेशन”, “ऑपरेशन क्रैकडाउन”, “एंटी-ड्रग्स अभियान” और “एंटी-गुटखा अभियान” शुरू किया है। पिछले दो सप्ताह में हुई लगातार कार्रवाइयों से हथियार तस्करों की कमर टूटती नजर आ रही है।

नांदेड़ में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 703 अवैध हथियार जब्त किए हैं।

इस कार्रवाई को पुलिस निरीक्षक अतुल भोसले, उपनिरीक्षक मिलिंद सोनकांबले सहित लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरज गुरव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना पाटिल और एसडीपीओ किरण भोंडवे के मार्गदर्शन में अंजाम दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com