युवती के घरवालों ने की प्रेमी की हत्या तो प्रेमिका ने लाश से रचाई शादी, कहानी सुन कांप जाएगी रूह

Nanded Love Story: ये कहानी महाराष्ट्र के नांदेड़ की है. एक लड़की एक युवक से प्यार करती थी. फैमिली को पता चला तो विरोध में आ गए। प्रेमी को हिदायत देने लगे।
Nanded News
युवती के घरवालों ने की प्रेमी की हत्या तो प्रेमिका ने लाश से रचाई शादी, कहानी सुन कांप जाएगी रूह
Published on
Updated on

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक की हत्या उसकी प्रेमिका के परिजनों ने कर दी। जब प्रेमिका को इस बारे में पता चला, तो वह बदहवास हालत में तुरंत प्रेमी के घर पहुंची और उसके अंतिम संस्कार से पहले माथे पर सिंदूर लगाया। इसके साथ ही उसने प्रेमी की लाश पर हल्दी भी लगाई। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो उठे।

घटना नांदेड़ शहर के जूना गंज इलाके में गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे की है। मृतक युवक की पहचान सक्षम ताटे के रूप में हुई है। सक्षम का एक लड़की से पिछले तीन सालों से प्रेम संबंध था। जब लड़की के परिजनों को इसका पता चला, तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। रिश्ते के बावजूद लड़की के परिजनों ने इसे सहन नहीं किया और एक खौफनाक साजिश रच डाली।

आरोप है कि लड़की के पिता गजानन मामिलवार ने अपने दोनों बेटों, साहिल और हिमेश, तथा एक दोस्त के साथ मिलकर सक्षम पर हमला किया। पहले उस पर गोली चलाई गई, फिर मरणासन्न हालत में उसके सिर पर एक बड़ा पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।

पत्थर मारकर हत्या

मृतक युवक और लड़की के भाई दोस्त थे, वह घर आता-जाता था। लड़की के भाई ने सक्षम को यह कहकर समझाने की कोशिश की कि वह उसकी बहन से संपर्क न रखे। इसके बाद लड़की के पिता, भाई और अन्य साथियों ने सक्षम को पीटा, गोली मारी और सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद, जब सक्षम का शव घर लाया गया, तो परिजनों की आंखों में आंसू थे। लड़की भी वहां पहुंची और उसने प्रेमी के शरीर पर सिंदूर, हल्दी और कुमकुम चढ़ाया। यह देखकर वहां मौजूद लोग फफक पड़े।

मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के माता-पिता, दोनों भाइयों और अन्य आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। लड़की ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उसने कहा कि वह सक्षम से अब भी बहुत प्यार करती है, और भले ही वह अब जीवित नहीं रहा, वह उसके घर पर ही रहेगी।

लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे जातिगत झगड़ा था। उसने कहा कि आरोपियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए और इंसाफ मिलना चाहिए। लड़की ने यह भी बताया कि हत्या से कुछ घंटों पहले उसकी मां सक्षम को धमकी देने के लिए उसके घर गई थी कि वह बेटी से दूर रहे। इसके बाद ही युवक की हत्या कर दी गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com