गैंगवार से थर्राया नांदेड़! मॉल के बाहर और अस्पताल के भीतर चले धारदार हथियार, 3 की हत्या, 5 हिरासत में
Nanded Crime News: नांदेड़ में 'साडा' और 'साई लाला' गैंग के बीच खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई। हमलावरों ने अस्पताल के भीतर घुसकर भी एक युवक को मौत के घाट उतार दिया।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर
Nanded Gangwar News: महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में शुक्रवार की देर रात खौफनाक मंजर देखने को मिला। यहां दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों, ‘साडा गैंग’ और ‘साई लाला गैंग’, के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई हिंसक झड़प में तीन युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
मॉल के बाहर शुरू हुआ मौत का तांडव
पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार के अनुसार, यह पूरी घटना शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे एक मॉल के पास घटित हुई। जानकारी के मुताबिक, अरजीत सिंह और उसके दोस्त रात में फिल्म देखकर घर लौट रहे थे। तभी विरोधी गुट के सदस्यों ने उनका रास्ता रोक लिया। देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच गाली-गलौज शुरू हुई और फिर खंजर व अन्य धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया गया।
अस्पताल के भीतर भी नहीं थमी हिंसा
इस गैंगवार में अरजीत सिंह और मोहम्मद अरबाज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सैयद अवेज नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने बताया कि अवेज को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन गैंगवार की आग अस्पताल की दहलीज तक पहुंच गई। आरोप है कि अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के भीतर ही अरजीत सिंह के भाई ने अवेज पर फिर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
संभाजीनगर SIR मैपिंग में लगे BLO को राहत देने की मांग, समीर साजिद बिल्डर ने कहा- BLO मशीन नहीं, इंसान हैं
अब अतिक्रमण नहीं चलेगा: 12 प्रमुख मार्गों पर दिनभर रहेगी छत्रपति संभाजीनगर मनपा की पैनी नजर, 5 दल करेंगे गश्त
संभाजीनगर में कारोबारी के घर डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर दंपती को बंधक बनाकर लूटें 4.60 लाख
यह भी पढ़ें:- प्रफुल पटेल को ठिकाने लगाने के चक्कर में सुनेत्रा कर गई सेल्फ गोल? एक चिट्ठी से फंसी पूरी NCP
जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीमें
नांदेड़ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की पहचान अरजीत सिंह, सैयद अवेज और मोहम्मद अरबाज के रूप में हुई है। इन गिरोहों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय अपराध शाखा (LCB), फोरेंसिक विशेषज्ञों और श्वान दस्ते (Dog Squad) को जांच में लगाया गया है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
