पड़ोसी ने लगाया 3,000 रुपए की चोरी का आरोप, आहत होकर 21 साल के युवक ने लगा ली फांसी; इलाके में सनसनी

Nagpur Suicide Case: नागपुर के भांडेवाड़ी इलाके में पड़ोसी द्वारा 3 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाए जाने से आहत 21 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
21-year-old man hangs himself after neighbor
नागपुर के भांडेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक की मौतफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Updated on

Nagpur Youth Suicide Case: नागपुर में पड़ोसी द्वारा चोरी का आरोप लगाए जाने से आहत एक 21 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना भांडेवाड़ी थाना क्षेत्र के गिरिजानगर में हुई। मृतक की पहचान हनी तन्सराम निर्मलकर (21) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय हनी शराब के नशे में था।

जानकारी के अनुसार, हनी अपनी मां के साथ किराये के मकान में रहता था। वह रोजंदारी पर काम करता था और मजदूरी मिलने के बाद शराब पीने का आदी था। उसके मकान के पास राहुल बोरकर और आनंद नामक दो किरायेदार अलग-अलग कमरों में रहते हैं।

रविवार रात करीब 9.30 बजे राहुल बोरकर और आनंद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। हंगामा सुनकर हनी और उसकी मां वहां पहुंचे। इसी दौरान राहुल ने आनंद से विवाद खत्म करते हुए हनी पर ही 3,000 रुपये चोरी करने का आरोप लगा दिया। आरोप को लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक कहासुनी होती रही। मकान मालिक को भी फोन कर मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने सुबह बातचीत करने और तब तक सभी को शांत रहने के लिए कहा।

आरोप से आहत होकर कमरे में गया

बताया गया कि पड़ोसी के आरोप से हनी काफी आहत और गुस्से में था। उसने शराब पी रखी थी। गुस्से में उसने फांसी लगाने की बात कही और घर के भीतर जाकर दरवाजा बंद कर लिया। उसकी मां को लगा कि वह नशे की हालत में मजाक कर रहा है।

कुछ देर बाद जब उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो मां ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया। अंदर हनी फंदे से लटका मिला। परिजन और पड़ोसी उसे तत्काल उपचार के लिए मेयो अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

21-year-old man hangs himself after neighbor
मृतक के पिता डोंगरवार ने लगाया आरोप आकस्मिक मृत्यु न होकर हत्या

पुलिस ने दर्ज किया आकस्मिक मृत्यु का मामला

घटना की जानकारी देर रात भांडेवाड़ी पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके का पंचनामा कर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर नितिन चरडे के अनुसार, प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि हनी शराब के नशे में था और कथित तौर पर विवाद के बाद तैश में आकर उसने यह कदम उठाया। मृतक की मां ने फिलहाल किसी के खिलाफ शिकायत नहीं की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com