Nagpur Women Health Camp: ग्राम पंचायत हुडकेश्वर खुर्द की ओर से मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान के अंतर्गत गांव में महिला स्वास्थ्य शिविर एवं महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस शिविर में गांव की महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई. शिविर के दौरान महिलाओं को आधार कार्ड सुधार, नया आधार कार्ड बनवाने तथा आभा कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई.
इसके साथ ही राजस्व विभाग के राजस्व अभियान के अंतर्गत मौजा वेलाहरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में प्रचारप्रसार भी किया गया. इस स्वास्थ्य शिविर में हुडकेश्वर खुर्द उपकेंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. गिरी और उनकी टीम ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं. कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच मीना शेंडे, उपसरपंच शुभम हटवार, सदस्य कुणाल कानफाडे, मंगला भगत, कोमल परतेकी, अर्चना बुरबुरे, शुभम पारसे, शारदा कास्ते तथा ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रकांत सोनेवाने उपस्थित थे.
इस अवसर पर पूर्व सरपंच कमलाकर शेंडे, आंगनवाड़ी कर्मचारी, आशा सेविकाएं, शिक्षकगण, ग्राम पंचायत कर्मचारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता हर्षाली घोडे, शिल्पा पाटिल, सीमा कास्ते और रूपा परतेकी सहित बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम के सफल आयोजन पर गांव की महिलाओं और नागरिकों ने ग्राम पंचायत हुडकेश्वर खुर्द के कार्यों की सराहना की.