-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- When Will There Be Relief On Platform Ticket Why Rs 10 In Raipur Rs 50 In Nagpur
प्लेटफॉर्म टिकट पर कब मिलेगी राहत, रायपुर में 10 रुपये नागपुर में 50 रुपये क्यों?
- Written By: नवभारत डेस्क

Representational Pic
नागपुर. कोरोना का असर अब कम होने लगा है. 80 प्रतिशत से अधिक यात्री ट्रेनें शुरू हो चुकी है लेकिन यात्रियों और आगतुंकों को अलग-अलग स्टेशनों पर अलग-अलग नियमों का पालन करना पड़ रहा है. इनमें सबसे पहले नंबर आता है प्लेटफॉर्म टिकट का जिसका उदाहरण नागपुर स्टेशन है. यहां यात्रियों को पहुंचाने आये आगुंतकों को 50 रुपये का प्लेटफॉर्म टिकट खरीदना पड़ रहा है जबकि यहां से 295 किमी दूर दक्षि-पूर्व-मध्य रेल, बिलासपुर जोन के इतने ही बड़े रेलवे जंक्शन रायपुर में अब प्लेटफॉर्म 10 रुपये की कर दी गई है.
DRM को दिये अधिकार
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए स्टेशनों पर भीड़ को कम रखने के लिए रेलवे बोर्ड ने प्लेटफॉर्म टिकट की दर 10 रुपये से बढ़ाने का निर्णय लिया था. हालांकि पहला आदेश में मुंबई जोन द्वारा प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपये का कर दिया गया था. इसके तहत नागपुर समेत मुंबई, पुणे, सोलापुर मंडलों में प्लेटफॉर्म टिकट की दर 10 रुपये से बढ़ाकर सीधे 50 रुपये कर दिया. जोन प्रबंधन का मानना था कि प्लेटफॉर्म टिकट की इतनी अधिक महंगी होने के चलते कम लोग अपने रिश्तेदारों को पहुंचाने स्टेशन के भीतरी परिसर में प्रवेश करेंगे. नागपुर मंडल के तहत नागपुर के अलावा वर्धा, बल्लारशाह, चंद्रपुर, सेवाग्राम और बैतूल स्टेशनों पर ही 50 रुपये की दर से प्लेटफॉर्म टिकट कर दिया. हालांकि बाद में यह दर बढ़ाने या कम करने का अधिकार मंडल रेल प्रबंधकों पर छोड़ दिया गया था. इसके बाद मंडल में भी विभिन्न स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट 50 से घटाकर 10 से 30 रुपये कर दी गई लेकिन नागपुर स्टेशन पर अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया.
SECR नागपुर में अब 10 रुपये में PF टिकट
उधर मध्य रेल नागपुर मंडल के पड़ोसी रेल मंडल यानी दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल नागपुर द्वारा 15 सितंबर को ही आदेश जारी कर पूरे मंडल में प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये कर दिया. इनमें गोंदिया और राजनांदगांव स्टेशन भी है जहां पहले 50 रुपये दर थी जबकि इतवारी, डोंगरगढ़ और छिंदवाड़ा स्टेशनों पर 30 रुपये में प्लेटफॉर्म टिकट मिल रहा था. यह आदेश 15 जून 2021 से 14 सितंबर 2021 के लिए था. इन सभी स्टेशनों से भी काफी संख्या में ट्रेनें चलने लगी हैं जो यहीं से शुरू होती है. ऐसे यहां भी भीड़ लगने लगी है. यदि रेलवे भीड़ कम रखना चाहता तो फिर एसईसीआर प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपये से घटाकर दोबारा 10 रुपये क्यों करता. ऐेसे में सवाल उठता है कि नागपुर स्टेशन पर लोगों को कब 10 रुपये में प्लेटफॉर्म टिकट मिल सकेगा.
सम्बंधित ख़बरें
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन प्रायोजित, नागपुर से महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का बड़ा हमला
SIR अभियान की धीमी रफ्तार! नागपुर के 46 लाख मतदाताओं में सिर्फ 16 लाख का ही पंजीयन
दो यूनिफॉर्म के लिए सिर्फ 600 रुपये? शिवानी दाणी ने शिक्षा विभाग को लौटाया प्रस्ताव
अब 10 लाख के बजाय जमा करने होंगे लाख रुपये! हाईकोर्ट से सामाजिक कार्यकर्ता शेखर जनबंधु को बड़ी राहत
हो रही करोड़ों की आय
कोरोना की दूसरी लहर से राहत मिलने के साथ ही ट्रेनों की आवाजाही बढ़ते ही नागपुर स्टेशन पर सब पहले जैसा दिखाई देने लगा है. 25 मार्च 2020 से पहले हर दिन 30,000 यात्रियों की आवाजाही सहने वाला नागपुर स्टेशन पर एक बार फिर गुलजार दिख रहा है. यात्रियों के साथ उन्हें पहुंचाने वाले आगुंतकों की संख्या भी बढ़ गई है. इन्हें अब 50 रुपये का प्लेटफॉर्म टिकट भी महंगा नहीं लग रहा. इससे मंडल को अच्छी आय हो रही है. आंकड़ों के अनुसार मार्च से अगस्त 2021 तक नागपुर स्टेशन पर कुल 1,44,980 प्लेटफॉर्म टिकटें बिकी जिससे मंडल को कुल 5,72,49,000 रुपये की भारी भरकम आय हुई.
फिलहाल भीड़ पर नियंत्रण जरूरी : ACM राव
इस बारे में मध्य रेल नागपुर के सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक एसजी राव ने कहा कि हमारे यहां फिलहाल प्लेटफॉर्म टिकट दर कम करने का कोई प्रस्ताव नहीं है. कोरोना की दूसरी लहर में नागपुर पूरे देश में हॉटस्पॉट था. ऐसे में नागपुर स्टेशन के भीतर लोगों की अधिक संख्या पर रोक जरूरी है. यही वजह है कि फिलहाल मंडल प्रबंधन की ओर से प्लेटफॉर्म टिकट दर कम नहीं की जा रही है. समय आते ही अन्य मंडलों की तरह यहां भी इस विषय पर विचार जरूर किया जायेगा.
When will there be relief on platform ticket why rs 10 in raipur rs 50 in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: सांसद भारत सिंह कुशवाह का तूफानी जनसंपर्क; बानौली और केवलारी में की नुक्कड़ सभाएं
Jul 22, 2026 | 10:17 PMCockroach Control Tips: क्या आप भी कॉकरोच के आतंक से परेशान हैं? अपनाएं ये घरेलू उपाय, कोसों दूर भागेंगे
Jul 22, 2026 | 10:05 PMSamsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy Z Fold8 Ultra, Fold8 और Flip8, 200MP कैमरा, Galaxy AI और दमदार ऑफर्स
Jul 22, 2026 | 10:04 PMस्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में ली गईं आयशा खान, बोलीं- मैं सिर्फ सड़क पर खड़ी थी, मेरा कसूर क्या था?
Jul 22, 2026 | 09:59 PMआप सेलेक्टिव क्यों हैं? राहुल गांधी पर नड्डा का पलटवार, बोले- छात्रों की समस्या पर हम बात करने को तैयार
Jul 22, 2026 | 09:57 PMजबलपुर में स्पा सेंटर और केबिन कैफे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई जगह रेड; नगर निगम ने किए सील
Jul 22, 2026 | 09:55 PM6 साल का इंतजार खत्म! छत्रपति संभाजीनगर में 2,740 करोड़ की जल योजना शुरू, इन 4 इलाकों को पहले मिलेगी राहत
Jul 22, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM














