नागपुर में बच्चों का झगड़ा बना खूनी रंजिश! विवाद सुलझाने पहुंचे पिता को लोहे की रॉड से मारकर हत्या

Nagpur Murder News: नागपुर के वाठोड़ा क्षेत्र में बच्चों के मामूली विवाद के बाद तीन पड़ोसियों ने लोहे की रॉड से वार कर युवक शहबाज शेख की हत्या कर दी। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 Nagpur Wathoda Shahbaz Sheikh Murder
पुलिस और परिजनप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Nagpur Wathoda Shahbaz Sheikh Murder: नागपुर जिले में वाठोड़ा थाना क्षेत्र के खरबी परिसर में सोमवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बच्चों के झगड़े को लेकर हुए विवाद में 3 आरोपियों ने एक व्यक्ति के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मानवशक्ति लेआउट निवासी शहबाज इशाक शेख बताया गया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में वाहिद अंसारी, इमरान अंसारी और रुबिना अंसारी का समावेश है। ये तीनों भी मानवशक्ति लेआउट में ही रहते हैं।

जानकारी के अनुसार, शहबाज गांधीबाग स्थित एक दुकान में कटिंग मशीन पर काम करते थे। सोमवार शाम शहबाज और इमरान के बच्चे परिसर में खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

इमरान के बेटे ने घर पहुंचकर परिजनों को दी सूचना

नागपुर जिले में वाठोड़ा थाना क्षेत्र के इमरान के बेटे ने घर पहुंचकर परिजनों को विवाद होने की जानकारी दी। इसके बाद इमरान अपनी पत्नी रुबिना के साथ शहबाज के घर पहुंचे, ललकारते हुए घर के बाहर बुलाया, बच्चों के विवाद को लेकर उनसे बहस करने लगा।

इसी दौरान पास की बस्ती में रहने वाला रुबिना का भाई वाहिद भी वहां पहुंच गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। तीनों ने मिलकर शहबाज के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी दौरान वाहिद ने लोहे की रॉड से शहबाज के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

 Nagpur Wathoda Shahbaz Sheikh Murder
मानसून सीजन में तरसा विदर्भ, नागपुर में 33 फीसदी कम बरसे बादल, तापमान 34°C के पार

वाठोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया

नागपुर जिले में वाठोड़ा थाना क्षेत्र में दहला देने वाली घटना सिर में गंभीर चोट लगने से शहबाज वहीं बेहोश होकर गिर गए, परिसर में अफरा-तफरी मच गई, परिजन और आसपास के लोगों ने शहबाज को उपचार के लिए नागपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती करायाउनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

मंगलवार को उपचार के दौरान शहबाज ने दम तोड़ दिया, पहले वाठोड़ा पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया था, उपचार के दौरान शहबाज की मौत होने के बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धारा बढ़ा दी।

इमरान पेंटिंग का काम करता है और उसका साला वाहिद मैकेनिक है। बच्चों के बीच हुए विवाद में तैश में आकर पूरा परिवार शहबाज से भिड़ गया। इस घटना को लेकर परिसर के नागरिकों में रोष है। तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com