नागपुर के कई इलाकों में 28 अक्टूबर को 12 घंटे नहीं आएगा पानी, NMC का शटडाउन; देखें प्रभावित क्षेत्रों की लिस्ट

Nagpur Water Cut News: नागपुर मनपा (NMC) 28 अक्टूबर को बिनाकी ईएसआर ब्रांच फीडर पर 12 घंटे का शटडाउन रखेगी। मरम्मत कार्य के कारण बिनाकी ईएसआर से जुड़े दर्जनों इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।
NMC Water Supply Shutdown
पानी की सप्लाई (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर में 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक 12 घंटे का शटडाउन रहेगा।

  • बिनाकी ESR के इनलेट फ्लो मीटर की मरम्मत और बदलाव किया जाएगा।

  • बिनाकी ESR के तीन समूहों से जुड़े इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित होगी।

NMC Water Supply Shutdown: नागपुर NMC-OW मार्फत बिनाकी ईएसआर ब्रांच फीडर पर 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक (कुल 12 घंटे) शटडाउन किया जाएगा, इस दौरान बिनाकी ईएसआर के इनलेट फ्लो मीटर की मरम्मत और बदली का काम करने के साथ-साथ अन्य स्थानों पर सुधार कार्य किए जाएंगे।

नागपुर मनपा ने इस दौरान फीडर पर निर्भर कुछ इलाकों की जलापूर्ति प्रभावित होने की जानकारी दी। इस अवधि में पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण नागरिकों से पर्याप्त पानी एकत्र करके रखने और पानी का उपयोग सीमित तरीके से करने की अपील मनपा ने की है।

नागपुर के इन क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित

बिनाकी एक्जिस्टिंग ईएसआर सीए पंचशील नगर, आदर्श नगर, रानी दुर्गापती चौक, महेंद्र नगर, महर्षि दयानंद नगर, पंचकुवा, नागालैंड बाग कॉर्नर, खांटे नगर, सुजाता नगर, फारुक नगर, नई बस्ती, बाचा बुद्धजी नगर, कुंभारटोली, कब्रस्तान नगर,

बिनाकी ईएसआर 1 सीए संगम नगर, हमीद नगर, केजीएन सोसाइटी प्रवेश नगर, यशोधरा नगर, संधर्ष नगर, पेडेस बस्ती, योगी अरविंद नगर, शिवशक्ति नगर, पवन नगर, ओपेरावाय वसाहत, टीपू सुल्तान स्क्वेयर परिसर, महबूब पुरा।

बिनाकी ईएसआर 2 सीए इंदिरा माता नगर, संजय गांधी नगर, गोड मोहन, आनंद नगर, रानी दुर्गावती चौक परिसर, कांजी हौस परिसर, मोहम्मद रफी स्क्वेयर परिसर, एकता नगर, यादय नगर, यादव नगर गृहनिर्माण महल, सुदाम नगर, विमुरकर लेआउट, टाटाघाट नगर, संबंध नगर, बंदे नवाज नगर, पुजारी कॉलोनी, धम्म दीप नगर, पंचवटी नगर, बोकडे कॉलोनी, बांक कॉलोनी।

NMC Water Supply Shutdown
बाबासाहब की शिक्षण संस्था का विस्तार नागपुर में विदर्भ मुख्यालय, कई नए पाठ्यक्रम शुरू करेगी संस्था

नागपुर मनपा प्रशासन की अपील और सलाह

नागपुर मनपा प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे शटडाउन के समय से पहले ही आवश्यक पानी का संचय कर लें तथा इस अवधि के दौरान पानी का अत्यंत संयमित और विवेकपूर्ण उपयोग करें।

जलापूर्ति सामान्य होने तक नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सहयोग करने की अपील की गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com