‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान की शुरुआत, हिंगना-बूटीबोरी में कांग्रेस ने विश्वासघातियों को दी नसीहत
Nagpur News: नागगुर जिले के हिंगना और बुटीबोरी क्षेत्र में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का आंदोलन छेड़ दिया है। कांग्रेस ने विश्वासघात करने वालों को भी नसीहत दी है।
- Written By: प्रिया जैस
कांग्रेस का अभियान (सौजन्य-नवभारत)
Butibori News: नागपुर जिले के बूटीबोरी संभाग के हिंगना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 16 सितंबर को बूटीबोरी के आई सभागृह में उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इसमें ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन और घोषणाबाजी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी नाना गावंडे ने की।
युवा नेता नितेश कराले ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए अभियान की दिशा एवं ध्येय स्पष्ट किया। उन्होंने ओबीसी आंदोलन एवं बेरोजगारी के मुद्दों पर भी अपने विचार व्यक्त किए। कराले ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के न्याय और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हों और सत्तासीन लोगों के लोकशाही अपमान को बर्दाश्त न करें।
विश्वासघातियों को कांग्रेस की नसीहत
उन्होंने हिंगना और बूटीबोरी के हर नागरिक से मतदान के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव एवं चंद्रपूर शहर कांग्रेस प्रभारी मुजीब पठान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभा में तालियों की गड़गड़ाहट और नारेबाजी का वातावरण था, जिसमें नेताओं ने जनता का विश्वासघात करने वालों को कड़ी नसीहत देने का संकल्प लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: 11 मई को बेमौसम बारिश की चेतावनी, जानें कहां होगी उमस, कहां गर्मी और कहां बरसेंगे बादल
11वीं ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का बिगुल बजेगा, सोमवार से भर सकेंगे आवेदन का भाग-2, जानें पूरा शेड्यूल
वैश्विक युद्ध के बीच सुरक्षित है भारत की ऊर्जा सप्लाई, देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी के बयान का किया समर्थन
जनता की समस्या सुलझाने की जगह अपने झगड़े में उलझे…केरल में CM के चयन में देरी पर PM मोदी
कार्यक्रम में नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
कार्यक्रम का आयोजन बूटीबोरी शहर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष युसुफ शेख ने किया। प्रमुख अतिथियों में नागपुर तहसील कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कोकाटे, हिंगना तहसील कांग्रेस अध्यक्ष विनोद उमरेडकर सहित कई गणमान्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन नागपुर ग्रामीण इंटक के तहसील अध्यक्ष गजानन गावंडे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव नागेश गि-हे ने किया।
यह भी पढ़ें – फिर दोहराया कुश कटारिया हत्याकांड, फिरौती के लिए 11 साल के मासूम की बलि, नागपुर में सनसनीखेज वारदात
‘यह केवल शुरुआत है, असली लड़ाई अब शुरू होगी’
कार्यक्रम के समापन पर नेताओं ने दृढ़ संकल्प व्यक्त किया कि जनता का विश्वासघात करने वालों को कांग्रेस हर हाल में जवाब देगी1 हिंगना और बूटीबोरी में कांग्रेस की ताकत दिखाने का यह अभियान मजबूत होकर आगे बढ़ेगा।
