Election Results: कहीं खुशी कहीं गम, CM के जिलों में विपक्ष का कटा पत्ता, कांग्रेस को मिला जीवनदान
Vidarbha Election Results: विदर्भ निकाय चुनाव 2025 नतीजे: नागपुर और गड़चिरोली में BJP की बड़ी जीत, चंद्रपुर में कांग्रेस मजबूत। जिलेवार आंकड़े और राजनीतिक विश्लेषण पढ़ें।
- Written By: प्रिया जैस
चुनाव परिणाम (सौजन्य-नवभारत)
Devendra Fadnavis Impact: महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव 2025 के नतीजों ने विदर्भ की सियासी तस्वीर साफ कर दी है। विदर्भ में नागपुर और गड़चिरोली जिले को छोड़ दिया जाए तो भंडारा, चंद्रपुर, अमरावती, वर्धा, यवतमाल, अकोला, गोंदिया, वाशिम, बुलढाना में चित्र अलग ही नजर आया।
नागपुर जिले में भाजपा का प्रदर्शन इतना प्रभावशाली रहा कि कुल 27 में से 22 नगर परिषद/नगर पंचायतों में पार्टी या उसके समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे। इसी तरह शिवसेना शिंदे गुट 2, कांगेस 1, राकां शरद 1, गोंगपा का 1 नगराध्यक्ष चुना गया। चंद्रपुर जिले में कांग्रेस 8, भाजपा 1, शिंदे गुट 1, अमरावती में कांग्रेस 2, भाजपा 6, वंचित 1, शिंदे गुट 1, उबाठा 1, प्रहार 1। यवतमाल में कांग्रेस 3, शिंदे गुट 2, उबाठा 2, भाजपा 2, राकां अजित 1।
गड़चिरोली में भाजपा 3, गोंदिया में कांग्रेस 3, भाजपा 1, वर्धा में भाजपा 3, कांग्रेस 2, निर्दलीय 1, अकोला में भाजपा 4, कांग्रेस 1, वंचित 1, भंडारा में भाजपा 2, राकां अजित 1, निर्दलीय 1, बुलढाना भाजपा 4, कांग्रेस 3 राकां 2, शिवसेना उबाठा 1, शिंदे 1 व वाशिम में भाजपा 2, एमआईएमआई 1, राकां अजित 1, शिंदे गुट का 1 नगराध्यक्ष निर्वाचित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरों को मराठी सिखाने वाली सरकार को लगा बड़ा झटका; खुद मराठी भाषी छात्र ही अपनी भाषा में हो रहे फेल
ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ देशभर में दवा विक्रेताओं का प्रदर्शन, मुंबई में 20 मई को बंद का ऐलान
‘AIMIM आतंकवादी पार्टी’, नितेश राणे के समर्थन में उतरी शाइना एनसी, राहुल गांधी पर भी बोला तीखा हमला
ठाणे के घोडबंदर रोड पर रविवार सुबह ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, मेट्रो ब्रिज निर्माण बना वजह
अलग-अलग जिलों के परिणाम
सीएम देवेंद्र फडणवीस के जिले में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की। कुल 27 में से 22 सीटों पर नगराध्यक्ष चुनकर आए। वहीं बूटीबोरी में कांग्रेस समर्थित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को 1 व मोहपा में कांग्रेस को 1 जीत हासिल हुई। शिंदे शिवसेना को 2, काटोल में राका शरद गुट समर्थित शेकाप को 1 सीट पर सफलता मिली।
- अमरावती जिले के चिखलदरा में एक ओर जहां सीएम के ममेरे भाई भाजपा के अल्हाद कलोती निर्विरोध चुनकर आए वहीं यहां पर नगराध्यक्ष पद पर भाजपा के राजेंद्र सिंह सोमवंशी को हार का सामना करना पड़ा।
- सावनेर में सुनील केदार के वर्चस्व वाले क्षेत्र में भाजपा ने बाजी मारी। यहां पर संजना मंगले भाजपा की नगराध्यक्ष बनीं।
- खामगांव में अकोला के पालक मंत्री आकाश फुंडकर के नेतृत्व में भाजपा ने जीत हासिल की। यहां से अपर्णा फुंडकर नगराध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुई।
- काटोल में भाजपा विधायक चरण सिंह ठाकुर को बड़ा झटका लगा। पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के प्रभाव वाले इस क्षेत्र से राकां शरद गुट व शेकाप की प्रत्याशी अर्चना देशमुख नगराध्यक्ष बनीं।
- वर्धा जिले के हिंगणघाट में विधायक समीर कुणावार के नेतृत्व में डॉ. नयना तुलसकर भाजपा की नगराध्यक्ष बनीं।
- बुलढाना में शिवसेना शिंदे गुट की पूजा संजय गायकवाड़ नगराध्यक्ष पद पर चुनी गई।
- कामठी में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का जलवा दिखाई दिया। यहां पर भाजपा के अजय अग्रवाल ने नगराध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। पहली बार भाजपा ने कामठी में सत्ता हासिल की।
यह भी पढ़ें – Maharashtra Election Results: धुले में NCP की बड़ी जीत, कलावती माली ने नगराध्यक्ष सीट पर मारी बाजी
- वर्धा जिले के देवली में बच्चू कड़ की प्रहार पार्टी की किरण ठाकरे नगराध्यक्ष पद पर चुनकर आईं।
- अमरावती जिले के चांदुरबाजार में प्रहार की मनीषा नांगलिया नगराध्यक्ष बनीं। यहीं पर दर्यापुर में उबाठा के विधायक गजानन लवेट के पुत्र अंजनगांव सुर्जी में नगराध्यक्ष का चुनाव हार गए।
- चंद्रपुर जिले में पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को बड़ा झटका लगा। यहां पर कुल 10 निकाय चुनावों में 7 स्थानों पर हार का सामना करना पड़ा।।
- अकोला जिले के हिवरखेड़ नगर परिषद में पहली बार हुए चुनाव में भाजपा ने सत्ता हासिल की। इसी तरह आकोट में विधायक भारसाकले की पत्नी नलिनी भारसाकले को हार का सामना करना पड़ा।
– नवभारत लाइव पर नागपुर से मनोज चौबे की रिपोर्ट
