Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विवि ने छात्रों, कॉलेजों को फिर उलझाया; ऑनलाइन परीक्षा संबंधी पुराना नोटिफिकेशन स्थगित

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 01, 2022 | 02:43 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. आरटीएम नागपुर विवि उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत के ऑफलाइन परीक्षा वाले निर्णय के बाद से असमंजस जैसी स्थिति है. परीक्षा किस पैटर्न से होगी, इसका जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है. वहीं दूसरी ओर छात्रों का टेंशन दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है. इस बीच विवि ने शनिवार को नया नोटिफिकेशन जारी एक बार फिरकॉलेजों सहित छात्रों की उलझनें बढ़ा दी. विवि ने करीब दो सप्ताह पहले जारी किये गये नोटिफिकेशन को स्थगित दे दी है लेकिन परीक्षा के बारे में स्पष्ट नहीं किया गया है.

विवि के पुराने नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों पद्धति से ली जाने वाली थी. साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षाएं ऑफलाइन ही ली जानी थी. इसके बाद उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री ने उपकुलपति की बैठक में स्पष्ट कर दिया कि परीक्षा ऑफलाइन पद्धति से ही जाये ताकि समूचे राज्य में एकसमानता बनी रही. इसके बाद कुछ छात्र संगठन आक्रमक हुये और निर्णय के विरोध में आंदोलन भी किया.

कल से शुरू होना थे प्रैक्टिकल

शनिवार को विवि ने नया नोटिफिकेशन जारी किया. इसके अनुसार पुराने नोटिफिकेशन को तब तक के लिए स्थगित कर दिया गया, जब तक नया नोटिफिकेशन जारी नहीं हो जाता. अब नया नोटिफिकेशन जारी कब होगा, यह अधिकारी भी बताने से कतरा रहे हैं. साथ ही परीक्षा का पैटर्न क्या होगा, यह भी अब तक तय नहीं है.

सम्बंधित ख़बरें

पहली बार 50 करोड़ के पार पहुंचा नागपुर ZP बजट, शिक्षा से समाज कल्याण विभाग तक, जानें किस विभाग को क्या मिला?

RTMNU: PG एडमिशन की निकल जाएगी डेट? इंजीनियरिंग-MBA छात्रों की बढ़ी मुश्किलें, अगस्त तक खिंच सकते हैं रिजल्ट!

नागपुर: रिजल्ट में देरी से छात्रों का नुकसान, सीनेट सदस्य ने वीसी से मांगी त्वरित कार्रवाई

नागपुर: RTMNU की सुस्ती; इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों का भविष्य अधर में, PG प्रवेश पर मंडराया संकट

पुराने नोटिफिकेशन के अनुसार 15 मई से लिखित और 2-14 मई तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं ली जानी थी. अब यदि ऑफलाइन परीक्षा ली जाती है तो फिर तीन घंटे का लिखित पेपर लेना होगा. इसके लिए विवि की तैयारी नहीं है. पेपर और उत्तर पत्रिकाएं छापने से लेकर पेपर सेट करने और माडरेशन करने में ही करीब दो महीने का समय निकल जाएगा. वहीं दूसरी ओर यदि विवि बहुप्रश्न पद्धति की परीक्षा लेता है तो उसे मान्यता मिलेगी, यह जरूरी नहीं है क्योंकि जब कोविड के सभी प्रतिबंध खत्म हो गये है तो लिखित परीक्षा को ही मान्यता होगी.

सरकार व शिक्षा विभाग के बीच तालमेल नहीं

परीक्षा के लिए अब ज्यादा दिन नहीं बचे है. छात्र भी असमंजस की स्थिति में है. परीक्षा किस पैटर्न से होगी, यह तय हो जाता तो तैयारी के लिए भी आसानी होगी. छात्रों का कहना है कि उच्च शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालयों के बीच तालमेल के अभाव की वजह से उक्त स्थिति उत्पन्न हुई है. एक सप्ताह बाद फैसले बदलने से छात्र भी परेशान हो गये हैं. इस बारे में जल्द ही निर्णय लिया जाना चाहिए ताकि छात्र एकाग्रता से तैयारी कर सके. छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए.

University again confused students colleges old notification regarding online examination postponed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2022 | 02:43 AM

Topics:  

  • Nagpur
  • Nagpur University

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.