Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: अनुत्तीर्ण छात्रों को ‌’कैरी ऑन’ दें विश्वविद्यालय, अन्यथा 18 से करेंगे आंदोलन

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Dec 12, 2023 | 02:14 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. महाविधि लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से सतत रूप से परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों को ‘कैरी ऑन’ दिये जाने की मांग की जा रही है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है. यही वजह है कि अब छात्रों ने 18 दिसंबर को अनशन करने का निर्णय लिया है. छात्र संगठन की ओर से बताया गया कि सावित्रीबाई फुले पुणे विवि, गोंडवाना विवि, शिवाजी विवि कोल्हापुर, सोलापुर विवि और अमरावती विवि ने शीत सत्र 2023 की स्नातक परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण छात्रों को अगले वर्ष में प्रवेश अवसर कैरी ऑन दिया है.

उक्त विवि के परिपत्रक के अनुसार प्रथम वर्ष में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को तृतीय वर्ष के पांचवे सत्र के लिए या जहां लागू होगा वहां, द्वितीय वर्ष में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को चतुर्थ वर्ष के सातवें सत्र के लिए प्रोविजनल प्रवेश शर्तों के आधार पर दिया गया है. जबकि नागपुर विवि लागू नहीं कर रहा है. इस संबंध में उपकुलपति से भी मुलाकात की गई. कई बार ज्ञापन भी दिये गये, लेकिन विवि ने कोई निर्णय नहीं लिया. कैरी ऑन के अंतर्गत परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को विषयों का अवसर दिया जाता है.

ताकि छात्र अगली क्लास में प्रवेश के लिए पात्र हो सके और उनका समय बर्बाद न हो. विवि द्वारा यह किया गया तो अनेक छात्रों को लाभ मिल सकता है. एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रजत लांजेवार, उपाध्यक्ष अरशद खान, सचिव प्रफुल राठोड़, स्वयम मानकर ने बताया कि राज्य के सभी विवि में एक समान नियम लागू होते हैं, इसके बावजूद नागपुर विवि अड़ियल रवैया अपनाए हुये हैं. यही वजह है कि विवि के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

शिवनेरी और शिवशाही के बाद ST में शामिल होंगी ‘राजमाता जिजाऊ’ बसें; मार्च से यात्रियों को मिलेगा तोहफा!

फडणवीस-गडकरी का शहर बना अंधेर नगरी! गोरेवाड़ा रिंग रोड पर नहीं हुई कार्रवाई; NDS दस्ता बना ‘ईद का चांद’

कोराडी पावर प्लांट: हाइड्रोलिक पंपों की खरीद का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार

क्या 15 साल पुराने शिक्षक पास कर पाएंगे TET? SC के आदेश ने बदले समीकरण, 15% अंकों की छूट की उठी मांग

Universities should give carry on to failed students

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 12, 2023 | 02:14 AM

Topics:  

  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.