Paper Leak: उमरेड में 12वीं बोर्ड का पेपर लीक! टार्गेट अकैडमी का संचालक गिरफ्तार, केमेस्ट्री पेपर पर मचा बवाल
Umred Paper Leak Case: उमरेड में 12वीं केमेस्ट्री पेपर लीक मामले में टार्गेट अकैडमी का संचालक गिरफ्तार। SIT करेगी जांच। कोचिंग के अभ्यास पेपर और बोर्ड पेपर में मिली समानता।
- Written By: प्रिया जैस
पेपर लीक मामला (फाइल फोटो)
HSC Chemistry Paper Leak: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल के तहत फरवरी 2026 में आयोजित कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान केमेस्ट्री का कथित प्रश्नपत्रिका लीक होने का गंभीर मामला उमरेड में सामने आया है। इस गंभीर घटना से पूरे शिक्षा क्षेत्र में तथा छात्रों सहित पालकों में खलबली मची है।
इस गंभीर घटना को लेकर उमरेड पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया है तथा जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। इस मामले के मुख्य संदिग्ध आरोपी टार्गेट अकैडमी साइंस ऑफ उमरेड के संचालक अतुल जगन चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्रश्नपत्रिका को लेकर संदेह
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरवरी 2026 में महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान रसायनशास्त्र विषय की प्रश्नपत्रिका को लेकर संदेह पैदा हुआ था। उमरेड शहर स्थित टार्गेट अकैडमी साइंस नामक कोचिंग संस्था में परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले छात्रों को अभ्यास के लिए जो प्रश्नपत्रिका दी गई थी, उसके कई प्रश्न बोर्ड की आधिकारिक रसायनशास्त्र प्रश्नपत्रिका से काफी हद तक मिलते-जुलते पाए गए।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: सिर्फ कड़ी सजा नहीं, परीक्षा व्यवस्था में सुधार भी जरूरी; नया विधेयक क्या कहता है?
आवारा मवेशियों के मालिकों को अब होगी जेल: बेसा-पिपला नगर पंचायत का सख्त नोटिस, 3,000 जुर्माना भी लगेगा!
NEET Paper Leak: रोहित पवार का दावा- नीट यूजी री-एग्जाम का पेपर भी हुआ लीक, सबूतों के साथ जांच की मांग
CM फडणवीस का बयान: कम समय में अतिवृष्टि से ड्रेनेज सिस्टम पर पड़ा दबाव, 3 स्कूलों से सुरक्षित निकाले गए छात्र
यह भी पढ़ें – ईस्ट नागपुर में तेज हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर का काम, दिसंबर 2026 तक तैयार होंगे 3 बड़े फ्लाईओवर; जानें पूरी डिटेल
इस गंभीर घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र राज्य उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस मामले की प्राथमिक जांच शुरू की। जांच के दौरान अभ्यास प्रश्नपत्रिका और बोर्ड की आधिकारिक प्रश्नपत्रिका के कई प्रश्नों में उल्लेखनीय समानता पाई गई। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की।
जिप नागपुर के माध्यमिक शिक्षाधिकारी अनिल दहीफडे की प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर 5 मार्च 2026 को उमरेड पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र विश्वविद्यालय मंडल तथा अन्य निर्दिष्ट परीक्षाओं में होने वाले गैरप्रकारों को रोकने के लिए बने अधिनियम 1982 की धारा 6 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) और 316(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।
