Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में मामूली विवाद में 2 परिवारों में जमकर मारपीट, पुलिस 8 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

नागपुर के धंतोली थाना क्षेत्र में बिरसा मुंडा भवन तकिया के पास मामूली बात को लेकर हुए विवाद में 2 पड़ोसी परिवारों में मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है...

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jan 31, 2025 | 10:24 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: नागपुर के धंतोली थाना क्षेत्र में बिरसा मुंडा भवन तकिया के पास मामूली बात को लेकर हुए विवाद में 2 पड़ोसी परिवारों में मारपीट की घटना सामने आई। घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों में शामिल शिवा उईके, आकाश उईके, शिवानी उईके, शिवनाथ उईके, सुनीता उईके को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश कर रही है। घायल सागर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, जबकि उइके बंधुओं के खिलाफ भी इससे पहले कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पत्नी से कर रहा था गालीगलौज

जानकारी के अनुसार, सरस्वतीनगर तकिया निवासी चित्राबाई दुर्गेश उईके (40) ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 2 दिन पहले दोपहर को उसके बेटे सागर उईके (24) की पत्नी ज्योति उईके से झगड़ा हुआ था। वह घर के बाहर होकर पत्नी को गालियां दे रहा था। पड़ोसियों को लगा कि वह उन्हें ही गालियां दे रहा है। इस गफलत में उइके बंधुओं के साथ उसकी बहस हो गई। हालांकि तब दोनों परिवारों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया था।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में ड्रग्स तस्करी’ का पर्दाफाश: प्राइवेट बस में सीट के नीचे छिपा था 4 लाख का MD; पुलिस ने दबोचा

नागपुर जिले में 5 मौतें: कहीं ‘काल’ बनकर दौड़ा टिप्पर, कहीं जलाशय ने ली जान; सावनेर में युवक ने लगायी फांसी

अजनी स्टेशन का नया अवतार: सात मंजिला रेलवे क्वार्टर और विशाल ‘कॉनकोर्स’, नागपुर को मिलेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन

नागपुर में आपली बस के थमे पहिये, हड़ताल से 12वीं के परीक्षार्थियों की बढ़ी धड़कनें; पटवर्धन डिपो में चक्का जाम

रात को किया हमला

करीब रात 9.30 बजे के आसपास जब सागर खर्रा लेने गया और बिरसा मुंडा भवन के पास खड़ा था। तभी अचानक शिवा उईके, आकाश उईके, शिवानी उईके, नागेश, रमजान, शिवनाथ उईके, सुनिता उईके और उनके 2 अन्य साथी वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के सागर पर हमला कर दिया।

नागपुर की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

चित्राबाई जब सागर को बचाने गई तो उसे भी लात-घूंसों से पीटा। वह जमीन पर गिर गई और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों के पास चाकू, लाठियां, डंडे और पत्थर थे जिससे उन्होंने पीड़ितों को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया।

Two families fight fiercely in nagpur over a minor dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 31, 2025 | 10:24 PM

Topics:  

  • Nagpur Crime
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.