नागपुर में ऑटो चालकों पर पुलिस की सख्ती: ओवरसीटिंग और नो-एंट्री पर होगी सख्त कार्रवाई, CP की खुली चेतावनी

Nagpur Traffic Police Action: नागपुर पुलिस आयुक्त ने ऑटो चालकों की बैठक में ओवरसीटिंग, अनधिकृत पार्किंग, नो-एंट्री उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। नियमों की अनदेखी पर चलेगा दंडात्मक अभियान।
Nagpur Auto Rickshaw Rules
नो-एंट्री उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी।

  • क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

  • प्रतिबंधित क्षेत्रों में ऑटो चलाने पर रोक के निर्देश दिए गए।

  • निर्धारित स्टैंड पर ही पार्किंग करने और मुख्य मार्गों पर जाम से बचने को कहा गया।

Nagpur Auto Rickshaw Rules: नागपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल की अध्यक्षता में पुलिस भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को ऑटो रिक्शा चालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (क्राइम) राजेंद्र दाभाडे और पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) आदित्य मिरखेलकर उपस्थित रहे।

सीपी नांगरे पाटिल ने ऑटो चालकों को दो टूक हिदायत दी कि वे यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को अनुशासित रखना और सवारियों की सुरक्षा सुनिधित करना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है।

ओवरसीट नजर आये तो कड़ा एक्शन

सीपी विश्वास नांगरे पाटिल ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी ऑटो चालक वाहन में चालक के अलावा क्षमता से अधिक यात्रियों को नहीं बैठाएगा। इसके अलावा प्रतिबंधित क्षेत्रों में ऑटो चलाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

प्रशासन का मानना है कि क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के कारण सड़कों पर दुर्घटनाओं की आशंका काफी हद तक बढ़ जाती है, जिससे आम नागरिकों और यात्रियों की जान को खतरा पैदा होता है।

नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ यातायात विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर तुरंत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Nagpur Auto Rickshaw Rules
नागपुर में ट्रैफिक जाम पर बड़ा एक्शन: बाजारों में दोपहर 2 से रात 8 तक मालगाड़ियों की नो-एंट्री, नियम जारी

यातायात नियमों के पालन से बनेगी सुरक्षित ट्रैफिक व्यवस्था

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम और अनधिकृत पार्किंग की समस्याओं पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने चालकों को स्पष्ट किया कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित स्टैंड पर ही पार्क करें और मुख्य मार्गों पर अनावश्यक रूप से गाड़ी रोककर यातायात बाधित न करें।

नागपुर पुलिस प्रशासन के इस सख्त रुख से नागपुर के परिवहन तंत्र में सुधार आने की उम्मीद है, जिससे शहरवासियों को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात का लाभ मिल सकेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com