आज मनपा कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
- Written By: नवभारत डेस्क
नागपुर. सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार कर्मचारियों को अब तक बकाया नहीं दिया गया. 16 माह के बकाया का भुगतान शुरू करने और अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय नागपुर कार्पोरेशन एम्लाइज एसोसिएशन (इंटक) की ओर से मंगलवार को दोपहर 1.30 बजे मनपा मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा. यह जानकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र टिंगने ने दी.
उन्होंने कहा कि इसमें मनपा के सभी कर्मचारी, शिक्षक, सेवानिवृत्त कर्मचारी और अन्य कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे. सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार कर्मचारियों को सुधारित आश्वासित प्रगती योजना लागू करना है.
1 जनवरी 2016 से वेतन आयोग लागू करने का प्रस्ताव मनपा की सभा में पारित कर सरकार को भेजा जाना है. अधिसंख्य पद पर कार्यरत सफाई कामगारों के साथ हो रहे अन्याय तथा हर माह की 10 तारीख को वेतन और पेंशन वितरण करने की मांग संगठन द्वारा की जा रही है.
