-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Tiger Leopard Attacks Maharashtra Wildlife Deaths Report
महाराष्ट्र में बाघ-तेंदुए के हमले जारी, 3 साल में 17044 जानें गईं, डरा रहे बाघों की मौत के आंकड़े
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra Wildlife Attacks: महाराष्ट्र में पिछले 3 वर्षों में बाघ-तेंदुओं और मानव-पशुधन संघर्ष में 17,044 मौतें हुईं। 112 बाघ और 397 तेंदुए भी प्राकृतिक कारणों, दुर्घटनाओं व शिकार से मारे गए।

बाघ व तेंदुआ (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Wildlife Deaths Report: प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी से स्पष्ट होता है कि बाघों और तेंदुओं के हमलों में मानव और पशुधन की मृत्यु दर कम हो रही है लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पिछले 3 वर्षों में बाघों और तेंदुओं के हमलों में मानव और पशुधन सहित कुल 17,044 जानें गई हैं।
वन्यजीवों द्वारा मारे गए मनुष्यों और पशुओं की संख्या चिंता का कारण है। वहीं दूसरी ओर दुर्घटनाओं, प्राकृतिक कारणों और शिकार के कारण बाघों और तेंदुओं की संख्या भी कम हो रही है।
पिछले 3 वर्षों में 112 बाघ और 397 तेंदुओं की मौत हुई है। बाघों और तेंदुओं के हमलों या उनकी मौतों के मोर्चों पर प्रशासन की विफलता इन आंकड़ों से उजागर होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal Crime: 12 साल से फरार पॉक्सो आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पाटण पुलिस की बड़ी सफलता
सरकारी कर्मचारियों को राहत, नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; जाति प्रमाणपत्र विवाद से पेंशन नहीं होगी प्रभावित
PM Fasal Bima Yojana: गड़चिरोली के किसानों को अब धान व कपास का बिमा निकलने का अवसर, डिजिटल क्रॉप सर्वे अनिवार
यवतमाल: गणेशपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र पर ताला, ग्रामीणों ने स्थायी नियुक्ति की उठाई मांग
हमले से हर सप्ताह एक मौत
महाराष्ट्र में बाघों और तेंदुओं के हमले में औसतन प्रति सप्ताह एक मौत हो रही है, जबकि 12 लोग घायल हो रहे हैं। यह दर चिंताजनक है। शहरीकरण और बस्तियों के विस्तार के कारण मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है लेकिन इस पर उपाय करना वन विभाग का काम है।
हालांकि वन विभाग की ओर से केवल बाघ या तेंदुए के हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा देने तक ही उपाय सीमित दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही, वन्यजीवों की मौत भी वन्यजीव संरक्षण के लिए एक गंभीर समस्या बन रही है।
दुर्घटनाओं में 20 बाघों की मौत
पिछले कुछ दिनों से बाघ सड़कों पर भी आने लगे हैं। इसके अलावा जंगलों से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक भी उनके लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। पिछले 3 वर्षों में 20 बाघों की मौत दुर्घटनाओं में हुई है। इन दुर्घटनाओं ने बाघों के गलियारे (कॉरिडोर) पर सवाल खड़े किए हैं। 64 बाघों की प्राकृतिक मौत हुई, जबकि 3 वर्षों में 21 बाघों का शिकार किया गया। जहर और अन्य कारणों से 5 बाघों की मौत हुई।
185 तेंदुओं की प्राकृतिक मृत्यु
प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय ने आरटीआई कार्यकर्ता अभय कोलारकर को सूचना के अधिकार के तहत बताया है कि बुढ़ापे और बीमारियों के कारण 185 तेंदुओं की प्राकृतिक मृत्यु हुई है। 135 तेंदुओं की मौत दुर्घटनाओं के कारण हुई। बाघों की तरह अब तेंदुए भी सड़कों पर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, अब वे बस्तियों में भी घुस रहे हैं। 20 तेंदुओं की मौत बिजली के तारों में फंसने या शिकार के कारण हुई है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, शिंदे ने शरद पवार से मिलाया हाथ! भाजपा-अजित पवार से होगा मुकाबला
बाघ, तेंदुए और हमलों में मानव व पशुओं की मृत्यु
| वर्ष | बाघों की मृत्यु | तेंदुओं की मृत्यु | मानव मृत्यु | पशुओं की मृत्यु |
|---|---|---|---|---|
| 2023 | 52 | 138 | 102 | 7,147 |
| 2024 | 26 | 144 | 93 | 7,118 |
| 2025 | 34 | 115 | 50 | 2,534 |
मानव और पशु मृत्यु में कमी
- पिछले 3 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बाघों और तेंदुओं के हमलों में मानव और पशुओं की मृत्यु में कमी आई है।
- वर्ष 2023-24 में 102 मानव और 7,147 पशुओं की मौत हुई थी।
- वर्ष 2024-25 में इसमें मामूली कमी आई जिसमें 93 मानव और 7,118 पशुओं की मौत हुई।
- वर्ष 2025-26 में 50 मानव और 2,534 पशुओं की मौत हुई।
Tiger leopard attacks maharashtra wildlife deaths report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Yavatmal Crime: 12 साल से फरार पॉक्सो आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पाटण पुलिस की बड़ी सफलता
Jul 08, 2026 | 03:41 PM‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Jul 08, 2026 | 03:40 PMUber बुक की तो ड्राइवर सीट पर मिलीं चमेली! महिला कैब ड्राइवर की कहानी ने जीता लोगों का दिल
Jul 08, 2026 | 03:36 PMसरकारी कर्मचारियों को राहत, नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; जाति प्रमाणपत्र विवाद से पेंशन नहीं होगी प्रभावित
Jul 08, 2026 | 03:34 PMPM Fasal Bima Yojana: गड़चिरोली के किसानों को अब धान व कपास का बिमा निकलने का अवसर, डिजिटल क्रॉप सर्वे अनिवार
Jul 08, 2026 | 03:34 PMटेरर फंडिंग पर एनआईए का बड़ा प्रहार, 10 राज्यों में 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Jul 08, 2026 | 03:33 PMयवतमाल: गणेशपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र पर ताला, ग्रामीणों ने स्थायी नियुक्ति की उठाई मांग
Jul 08, 2026 | 03:31 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM










