Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिनकी कटी बिजली उनको मिलेगा अभय, महावितरण ने शुरू की विलासराव देशमुख अभय योजना

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Mar 09, 2022 | 04:10 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 1.50 लाख ग्राहक हैं नागपुर परिमंडल में
  • 225 करोड़ रुपयों का है बकाया

नागपुर. महावितरण ने अब ऐसे ग्राहकों के लिए अभय योजना शुरू की है जिनका बिजली कनेक्शन बकाया नहीं चुकाने के कारण स्थायी रूप से काट दिया गया है. ऐसे ग्राहकों से बकाया वसूली के लिए ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत ने ‘विलासराव देशमुख अभय योजना’ की घोषणा की है. बताया गया कि नागपुर परिमंडल में ही ऐसे करीब 1.50 लाख ग्राहक हैं जिनकी बिजली स्थायी रूप से काट दी गई है. इन पर करीब 225 करोड़ रुपयों का बकाया है.

महावितरण की ओर से अपील की गई है कि ऐसे ग्राहक योजना का लाभ उठाएं. 1 मार्च से 31 अगस्त 2022 तक यह योजना जारी रहेगी और इसका लाभ कृषि ग्राहकों को छोड़कर सभी उठा सकते हैं. 31 दिसंबर 2021 के पूर्व जिन ग्राहकों की बिजली स्थायी तौर पर काट दी गई है वे इसका लाभ उठा सकते हैं.

ग्राहकों को बकाया की मूल रकम एक साथ जमा करने पर ब्याज व विलंब शुल्क 100 फीसदी माफ किया जाएगा. हाईटेंशन कनेक्शन वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत और लघुदाब ग्राहकों को 10 प्रतिशत मूल रकम में अतिरिक्त छूट मिलेगी. ग्राहक मूल बकाया का 30 प्रतिशत रकम जमा कर बाकी का बाकाया 6 किस्तों में भी जमा कर सकता है. 

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर में वालूज उद्योगों के लिए गुंठेवारी नियमितीकरण का सुनहरा मौका, अभय योजना में मिलेगी भारी छूट

…तो दर्ज होगा फौजदारी मामला

महावितरण ने चेतावनी दी है कि जिन ग्राहकों के बिजली कनेक्शन स्थायी रूप काटे गए हैं और वे किसी पड़ोसी से बिजली कनेक्शन लेकर उपयोग कर रहे हों तो दोनों के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज किया जाएगा. नागपुर परिमंडल में जनवरी 2022 तक ऐसे ग्राहकों की संख्या 1,55,996 है जिन पर 225.97 करोड़ रुपये बकाया हैं. इनमें नागपुर ग्रामीण मंडल के 44,997 ग्राहकों पर 58.24 करोड़ रुपये, नागपुर शहर मंडल में 82.862 ग्राहकों पर 135.83 करोड़ रुपये, वर्धा मंडल में 28.137 ग्राहकों पर 31.90 करोड़ रुपयों का समावेश है. मुख्य अभियंता दिलीप दोडके ने संबंधित ग्राहकों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है.

Those whose power cuts will get them abhay mahavitaran started vilasrao deshmukh abhay yojana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 09, 2022 | 04:10 AM

Topics:  

  • Vilasrao Deshmukh Abhay Yojana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.