-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- There Should Be A High Level Investigation Into The Stationery Scam Thackeray Gave A Letter To The Minister Of Urban Development
स्टेशनरी घोटाले की हो उच्च स्तरीय जांच, नगर विकास मंत्री को ठाकरे ने दिया पत्र
- Written By: नवभारत डेस्क

- -67 लाख का गोलमाल हुआ उजागर
- -100 करोड़ से अधिक का होने का संदेह
नागपुर. मनपा में लगातार चर्चाओं में चल रहे स्टेशनरी घोटाले की गूंज अब राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे के कक्ष तक पहुंच गई है. विधायक विकास ठाकरे ने इस संदर्भ में उच्च स्तरीय जांच करने की मांग कर मंत्री को पत्र सौंपा है. पत्र में उन्होंने कहा कि गत कुछ दिनों से नागपुर महानगरपालिका में स्टेशनरी घोटाला की छानबीन चल रही है.
प्राथमिक स्तर पर केवल 67 लाख का घोटाला होने का अनुमान लगाया जा रहा था. यह घोटाला केवल एक विभाग का नहीं है, मनपा के प्रत्येक विभाग में स्टेशनरी खरीदी गई. इस तरह से यह 100 करोड़ से अधिक के गबन का मामला होने का संदेह है. चर्चा के दौरान विधायक ठाकरे ने कहा कि घोटाला उजागर हुए 15 दिन से अधिक का समय बीत गया है किंतु मनपा स्तर पर चल रही जांच केवल खानापूर्ति है. पुलिस की ओर से भी केवल 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इसमें कई बड़े अधिकारी लिप्त होने से इनकार नहीं किया जा सकता है.
आपातकालीन सहायता निधि का भी दुरुपयोग
ठाकरे ने कहा कि कोरोना महामारी के उपायों के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2020-21 और 2021-22 में मनपा को अलग से 25 करोड़ की सहायता निधि दी है. स्टेशनरी घोटाला में राज्य सरकार की सहायता निधि का भी दुरुपयोग किया गया है. कोरोना महामारी के दौरान काटोल रोड पर दहेगांव के पास राधास्वामी सत्संग केंद्र में 1,000 बेड का अस्पताल तैयार किया गया था.
इसके अलावा महामारी में प्रत्येक जोन में अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटर तैयार किए गए. बिना टेंडर कई वस्तुओं की खरीदी की गई जिस पर भारी मात्रा में निधि खर्च की गई है. इस खर्च में बड़े पैमाने पर अनियमितता होने की शिकायतें लोगों द्वारा की जा रही हैं.
सत्तापक्ष और आयुक्त का नियंत्रण नहीं
चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि महानगरपालिका की सम्पूर्ण कार्यप्रणाली को देखा जाए तो सत्तापक्ष और आयुक्त का प्रशासन पर नियंत्रण नहीं है. यही कारण है कि प्रशासन निरंकुश हो गया. कुछ वर्ष पूर्व मनपा में इसी तरह से क्रीड़ा सामग्री घोटाला हुआ था. नंदलाल समिति की नियुक्ति हुई थी. समिति की जांच में कई पार्षदों और अधिकारियों पर मामले दर्ज हुए. इसी तरह स्टेशनरी घोटाला और महामारी के दौरान उपायों के नाम पर हुए खर्च की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. चर्चा के बाद नगर विकास मंत्री शिंदे ने जल्द ही इस संदर्भ में आदेश जारी करने का आश्वासन दिया.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली हाईकोर्ट ने किए 138 जजों के ट्रांसफर; NEET पेपर लीक केस को मिला नया जज, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी
Israel Army Torture: इजरायल में फिलिस्तीनी कैदी की दर्दनाक स्थिति देख दहल उठी दुनिया
Kerala Lodge Death: केरल के त्रिशूर में लॉज के कमरे में महिला और नवजात शिशु मृत मिले, पुलिस ने शुरू की जांच
Vidhi Megha Death: कनाडा के नियाग्रा में भारतीय छात्रा की हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
There should be a high level investigation into the stationery scam thackeray gave a letter to the minister of urban development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
Aug 05, 2026 | 09:58 AMमहाराष्ट्र कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: किसान दुर्घटना सुरक्षा योजना 3 साल बढ़ी, 4 शहरों में नए सत्र न्यायालय
Aug 05, 2026 | 09:56 AMBhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
Aug 05, 2026 | 09:54 AMइंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आबूधाबी से आए यात्री के पास से करीब एक किलो सोना जब्त
Aug 05, 2026 | 09:53 AMनवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा
Aug 05, 2026 | 09:49 AMएक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग
Aug 05, 2026 | 09:39 AMअजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
Aug 05, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














