रेलवे कर्मचारी के घर पर चोरी
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Mar 28, 2022 | 12:32 AM
File Photo
नागपुर. कोराडी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक रेलवे कर्मचारी के घर पर सेंध लगाकर जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने स्नेहनगर, कोराडी रोड निवासी लखनलाल डोमनसिंह अहिरवार (41) की शिकायत पर मामला दर्ज किया. लखन रेलवे में कर्मचारी है. 24 मार्च की सुबह घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ गड़चिरोली गए थे. इसी बीच अज्ञात आरोपी ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया.
बेडरूम के सूटकेस में छिपाकर रखे गए 3.11 लाख रुपये के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. किसी दूसरी वस्तु को आरोपियों ने हाथ नहीं लगाया. शनिवार की शाम लखन घर लौटे तो चोरी का पता चला. उन्होंने कंट्रोल रूम को जानकारी दी. कोराडी पुलिस मौके पर पहुंची. प्राथमिक जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया.
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे एएलपी भर्ती में कड़ी टक्कर: 11,127 पदों के लिए 8.40 लाख उम्मीदवार, OBC वर्ग से सबसे ज्यादा दावेदार
नए मेडिकल कॉलेजों के लिए नियम हुए सख्त, बिना पूरी बिल्डिंग नहीं मिलेगी मंजूरी; विदर्भ पर बड़ा असर
नितिन गडकरी के शहर में 27 साल से लटका 3 KM का रोड, तारीख पर तारीख से जनता बेहाल
नागपुर में 50% मोबाइल टावर निकले अवैध, मनपा ने कंपनियों को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम, कटेगा कनेक्शन?
Theft at railway employees house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 28, 2022 | 12:32 AM
