विदर्भ में गहराता जल संकट: 4 महीने में 23% गिरा बांधों का जलस्तर, क्या नागपुर में मचेगा पानी के लिए हाहाकार?
Vidarbha Water Crisis: विदर्भ में गर्मी से पहले ही जल संकट की आहट सुनाई देने लगी है। जलाशयों का स्तर 92% से गिरकर 68% पर पहुंच गया है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
- Written By: आकाश मसने
नागपुर का सुराबर्डी डैम (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Division Dams Water Level: अभी गर्मी ने अपनी पूरी तपिश दिखाना शुरू भी नहीं किया है और विदर्भ के नागपुर विभाग में जल संकट के संकेत मिलने लगे हैं। प्रशासन ने पानी की किल्लत से निपटने के लिए खाका तैयार करना शुरू कर दिया है क्योंकि जलाशयों का जल स्तर लगातार नीचे गिर रहा है।
विदर्भ सिंचाई विकास निगम (VIDC) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 4 महीनों में जल स्तर में 23% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। 15 अक्टूबर 2025 को जो जल स्तर 92.12% था वह 19 फरवरी 2026 तक घटकर 68.29% पर आ गया है। यह गिरावट आने वाले महीनों में बड़े जल संकट की ओर इशारा कर रही है।
4 महीनों का गणित
पूर्वी विदर्भ के 6 जिलों में कुल 379 परियोजनाएं (बांध-जलाशय) हैं। इसकी कुल भंडारण क्षमता 4730.34 दलघमी (दस लाख घनमीटर) है। आमतौर पर मार्च से गर्मी का प्रकोप बढ़ता है लेकिन उससे पहले ही पानी का इतना तेजी से कम होना चिंता का विषय है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा अब होगी और हाई-टेक: अदालती मामलों की निगरानी के लिए जल्द लागू होगा e-CMS सिस्टम, HC में दी जानकारी
100 साल में तीसरा सबसे सूखा जून: 75% जिलों में कम बारिश, महाराष्ट्र में खरीफ फसलें प्रभावित; पुणे में जल संकट
नागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण
नागपुर आपली बस विवाद: नियमों को बाईपास कर कंपनी को भुगतान, परिवहन विभाग में वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा
- 15 अक्टूबर 2025 की स्थिति : 4357.75 दलघमी (92.12%)
- 19 फरवरी 2026 की स्थिति : 3230.42 दलघमी (68.29%)
चंद्रपुर में बड़ी गिरावट, गड़चिरोली में स्थिति अलग
आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि चंद्रपुर जिले की 97 परियोजनाओं में जल स्तर में 33।24% की कमी आई है। वहीं गड़चिरोली में स्थिति थोड़ी अलग है यहां 26 परियोजनाओं में फरवरी तक जल संग्रहण पिछले आंकड़ों की तुलना में बढ़कर 63.31% दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:- तारदेव-नागपाड़ा-मुंबई सेंट्रल फ्लाईओवर का हुआ उद्घाटन, CM फडणवीस ने दी बड़ी राहत, अब जाम से मिलेगा छुटकारा
जिलेवार जल संग्रहण की स्थिति
नीचे दी गई तालिका 15 अक्टूबर 2025 और 19 फरवरी 2026 के बीच पानी के स्टॉक में आए बदलाव को दर्शाती है।
| जिला | कुल परियोजनाएं | भंडारण क्षमता (दलघमी / MCM) | 15 अक्टूबर स्थिति (%) | 19 फरवरी स्थिति (दलघमी) | 19 फरवरी स्थिति (%) |
|---|---|---|---|---|---|
| नागपुर | 77 | 1777.74 | 98.51 | 1105.12 | 62.16 |
| गोंदिया | 78 | 799.27 | 90.26 | 652.31 | 81.61 |
| चंद्रपुर | 97 | 290.74 | 96.25 | 183.20 | 63.01 |
| गड़चिरोली | 26 | 156.27 | 54.47 | 98.94 | 63.31 |
| वर्धा | 32 | 577.68 | 99.87 | 339.83 | 58.83 |
| भंडारा | 69 | 1128.63 | 83.57 | 851.03 | 75.40 |
| कुल योग | 379 | 4730.34 | 92.12 | 3230.42 | 68.29 |
नागपुर जिले में जल स्तर में सबसे अधिक गिरावट देखी गई है जो लगभग 98% से गिरकर 62% पर आ गई है। वर्धा जिले की स्थिति भी चिंताजनक है जहां जलस्तर 58.83% तक सीमित रह गया है। प्रशासन अब जल संरक्षण और वैकल्पिक जल स्रोतों के प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
