Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘महिलाकर्मियों को मजा, पुरुषों को सजा’, जेलों में बढ़ता जा रहा बोझ

विशेष तौर पर राज्य के कारागृह विभाग में महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से अब पुरुष कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है. राज्य की जेलों में हो रही भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Dec 16, 2024 | 04:21 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर : हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ समान अधिकार की बात की जा रही है। सभी शासकीय सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है लेकिन पुलिस विभाग में यह आरक्षण एक तरह से बोझ बनता जा रहा है। विशेष तौर पर राज्य के कारागृह विभाग में महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से अब पुरुष कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है. राज्य की जेलों में हो रही भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण है। जेलों में महिला कर्मचारियों की संख्या पुरुषों की तुलना में 10 प्रश भी नहीं है. ऐसे में महिला कर्मचारियों की संख्या ज्यादा होती जा रही है। वहीं पुरुष कैदियों की संख्या ज्यादा होने से पुरुष अधिकारी और कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है।

पिछले दिनों भंडारा जेल में कार्यरत एक कर्मचारी ने एडीजी जेल प्रशांत बुरडे को एक पत्र लिखा. यह पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।जेल रक्षक ने अपने पत्र में बताया कि भंडारा जेल में कर्मचारियों की कुल संख्या 60 है। इसमें महिला सिपाहियों की संख्या 24 है. इस जेल में पुरुष कैदियों की कुल संख्या 450 से अधिक है जबकि पुरुष कर्मचारियों की संख्या 36 है। इसमें 9 पद रिक्त हैं और 9 पद कार्यालयीन कामों के लिए हैं. वहीं भंडारा जेल में महिला कैदियों की संख्या केवल 5 है। मसलन एक महिला कैदी के पीछे 5 महिला कर्मचारी काम कर रही हैं। वहीं 1 पुरुष कर्मचारी पर 18 पुरुष कैदियों की जिम्मेदारी है. ऐसे में पुरुष कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ता ही जा रहा है. उनकी तुलना में महिला कर्मचारियों को काम नहीं है।

नागपुर जेल में 116 कैदी, कर्मचारी 58

नागपुर सेंट्रल जेल में सिपाही के कुल 281 पद मंजूर हैं. इसमें से 146 पद रिक्त हैं. पुरुष सिपाहियों की संख्या 80 है और महिला सिपाहियों की संख्या 58 के करीब है। यहां भी कैदियों की संख्या पर नजर डालें तो 2800 के करीब हैं। वहीं महिला कैदियों की संख्या 116 है। उस हिसाब से एक पुरुष कर्मचारी पर 35 कैदियों की जिम्मेदारी है। वहीं महिला कर्मचारी पर महज 2 कैदियों की जिम्मेदारी है। इससे समझा जा सकता है कि महिलाओं की तुलना में पुरुष कर्मचारियों पर काम का बोझ काफी ज्यादा है। एक कर्मचारी ने बताया कि जब महिला कर्मचारियों को समान तनख्वाह और अधिकार दिए जा रहे हैं तो उनसे काम भी पुरुषों के समान ही लिया जाना चाहिए।

राज्य की सभी जेलों में यही हाल

राज्य की सभी जेलों में यही हाल है। हत्या, डकैती, लूट, दुष्कर्म, आतंकी और माओवादी गतिविधियों में आरोपियों को सेंट्रल जेल में कैद किया जाता है जिसमें महिला आरोपियों की संख्या 10 प्रश से भी कम होती है। पुरुष कैदियों की संख्या काफी ज्यादा होती है। उन्हें अंडा सेल से लेकर अलग-अलग बैरेक में पेशेवर और खूंखार अपराधियों से जूझना पड़ता है। पुरुषों की बैरेक में महिला कर्मचारियों की तैनाती नहीं की जा सकती।  उन्हें केवल महिला बैरेक में ही ड्यूटी दी जाती है या फिर कार्यालयीन काम करवाया जाता है। ज्यादातर महिलाओं की ड्यूटी कम्प्यूटर सेक्शन में ही होती है।

नागपूर की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

जेल में कोई भी अप्रिय घटना होने पर पुरुष कर्मचारियों को ही कसूरवार ठहराया जाता है जबकि उन पर काम का बोझ अधिक है। पुरुष अधिकारी-कर्मचारी काम करके भी उपेक्षित महसूस करते हैं. उनके खिलाफ चल रही जांच महीनों तक प्रलंबित रहती है, जिससे प्रमोशन भी देरी से होता है। वहीं महिला कर्मचारी कार्यालयीन ड्यूटी में होने के कारण उन्हें रिवार्ड पर रिवार्ड मिलते हैं। कभी उनकी सर्विस शीट में कोई सजा या निगेटिव रिमार्क नहीं होता। ऐसे में उन्हें प्रमोशन भी जल्दी मिल जाता है।

अधिकारी भी परेशान पर करें तो क्या करें

इस समस्या से जेल के आला अधिकारी भी परेशान हैं लेकिन सरकार की नीति पर कौन सवाल उठा सकता है। अधिकारियों का भी कहना है कि जेल की सुरक्षा में पुरुष अधिकारी और कर्मचारियों की आवश्यकता ज्यादा है लेकिन कैदियों की संख्या के हिसाब से उनकी भर्ती कम है. वहीं आरक्षण होने के कारण महिला कर्मचारी सेवा में तो आ रही हैं लेकिन उनसे संवेदनशील बैरेक में काम नहीं करवाया जा सकता। महिलाओं को प्रसुति और बाल संगोपन अवकाश सहित कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। ज्यादातर महिला कर्मचारी छुट्टी पर रहती है। वहीं पुरुष कर्मचारियों को छुट्टी देने में भी दिक्कत होती है। अन्य विभागों में महिलाओं का आरक्षण सही है लेकिन जेल जैसे संवेदनशील विभाग में महिला कर्मचारी बोझ बनती जा रही हैं। जेल विभाग की नियमावली में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि महिला कर्मचारियों की ड्यूटी पुरुष कैदियों के यार्ड में नहीं लगाई जा सकती लेकिन सुरक्षा और भीतर के वातावरण के हिसाब से उन्हें पुरुष यार्ड में ड्यूटी देना संभव नहीं है। इससे पुरुष अधिकारियों और कर्मचारियों के मन में असंतोष का निर्माण हो रहा है।

–अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट

The workload of male employees has increased due to increase in the number of women employees in the states

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2024 | 12:07 AM

Topics:  

  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

नागपुर जिले में गीला अकाल घोषित करो, जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में सरकार से मांग

2

RSS Rally Nagpur: 21,000 स्वयंसेवकों ने किया महाशक्ति का प्रदर्शन, भारत माता के नारों से गूंजा शहर

3

स्मार्ट मीटर भी सुरक्षित नहीं, चोरों ने बिजली चोरी का खोज लिया रास्ता, ऐसे करते हैं चोरी

4

‘रावण’ दे रहे हैं लोगों को रोजगार, बारिश का मंडरा रहा खतरा, नागपुर में 150 जगहों पर होगा रावण दहन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.