- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Teachers Will Be Appointed On Contract In Zp Schools The Chairman Gave Instructions In The Meeting Of The Education Committee
जिप स्कूलों में कांट्रैक्ट पर शिक्षकों की होगी नियुक्ति, शिक्षा समिति की सभा में सभापति ने दिए निर्देश
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. जिला परिषद की जिन शालाओं में एक ही शिक्षक है या जिन शालाओं में विषय शिक्षकों की अत्यंत जरूरत है वहां कांट्रैक्ट बेस पर शिक्षकों की नियुक्ति का निर्देश शिक्षा समिति सभापति भारती पाटिल ने प्राथमिक शिक्षाधिकारी को दिया है. कांट्रैक्ट पर भर्ती किए जाने वाले शिक्षकों का मानधन जिप सेस फंड से नियोजित किया जाएगा. अन्य शालाओं में शिक्षकों की जरूरत को पूरा करने के लिए विविध कंपनियों के सीएसआर फंड से निधि की व्यवस्था करने के लिए सीईओ के माध्यम से जिलाधिकारी से पत्र व्यवहार करने और संबंधित यंत्रणा के साथ समिति सदस्यों की बैठक आयोजित करने का निर्देश भी उन्होंने दिया.
जिले में लगभग 700 शिक्षकों की कमी का मुद्दा बीते आम सभा में विपक्ष व सत्ता पक्ष सदस्यों ने उठाया था. साथ ही गोंदिया जिप की तर्ज पर कांट्रैक्ट पर नियुक्ति की मांग की गई थी. अब जब इसी महीने की 29 तारीख को सभी शालाओं खुल रही हैं तो शिक्षा समिति द्वारा उक्त निर्णय लिया गया है. हालांकि शाला खुलने में महज 4-5 दिन ही शेष हैं तो तत्काल इस पर अमल होगा इस पर संदेह ही है.
शालाओं के सोलर सिस्टम बंद
जिन जिप शालाओं में मेडा के माध्यम से सोलर पैनल लगाए गए थे उनमें से अधिकतर तो मेंटेनेंस के अभाव में बंद हो गए हैं. सोलर जनरेट ही नहीं हो रहा है. सभा में यह मुद्दा सदस्यों ने उपस्थित किया. सोलर सिस्टम का मेंटेनेंस संबंधित ठेकेदार द्वारा 3 वर्ष तक किया जाना है. सभापति ने गट शिक्षाधिकारी को साथ लेकर ऐसी शालाओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है जहां सोलर शुरू नहीं हुए या फिर ऊर्जा जनरेट नहीं हो रही है. इसकी रिपोर्ट महाऊर्जा को पेश की जाएगी और समस्या का निराकरण करवाया जाएगा. जिन शालाओं में क्लासरूम और शौचालय की आवश्यकता है उसके प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश भी दिया गया.
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ में किसान आत्महत्याएं रोकने के लिए नितिन नितिन गडकरी ने बताया उपाय, जाने क्या है उनका अगला प्लान?
नागपुर में मिशन मुक्ति 3 का आगाज, 2 दिनों में 78 लोगों का रेस्क्यू, शहर को भिखारी मुक्त बनाने की बड़ी पहल
परीक्षा संकट दूर करने के लिए टास्क फोर्स गठित करने की मांग, सीनेट सदस्य बाजपेयी ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
RTO अधिकारी निलंबित,स्कूल वैन हादसे में 2 मौतों के बाद किरण बिडकर पर गिरी गाज, गडकरी की प्रशंसा भी न आई काम
दो दिन पहले से करें तैयारी
29 जून को शालाएं खुल रही हैं. सभापति ने 2 दिन पहले यानी 27 और 28 जून को सभी शिक्षकों, कर्मचारियों को शाला में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पालक मीटिंग, विद्यार्थियों के स्वागत की तैयारी करने का निर्देश दिया. सभी शालाओं में संबंधित जिप सदस्यों, प्रतिनिधियों को विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आमंत्रित करने, वृक्षारोपण करने, गणवेश व पाठ्यपुस्तकों के वितरण, पालक सम्मेलन करने का निर्देश भी दिया गया.
Teachers will be appointed on contract in zp schools the chairman gave instructions in the meeting of the education committee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चांदवड में लक्जरी बस पलटी, टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस, 7 यात्री गंभीर घायल
May 10, 2026 | 05:24 PMसावधान! हंतावायरस कर रहा फेफड़ों को छलनी; क्रूज शिप पर 3 की मौत के बाद WHO के डायरेक्टर दिया ये बयान
May 10, 2026 | 05:21 PMमहाराष्ट्र में हर 5 मिनट में एक अप्राकृतिक मौत; NCRB की रिपोर्ट पर जयंत पाटिल का सरकार पर कड़ा प्रहार
May 10, 2026 | 05:17 PMरुपाली चाकणकर से चार घंटे पूछताछ, अशोक खरात प्रकरण में एसआईटी ने की गहन जांच
May 10, 2026 | 05:14 PMथलापति विजय से मिलने 650 KM पैदल निकला कपल, केरल से चेन्नई तक यात्रा का वीडियो वायरल
May 10, 2026 | 05:13 PMविदर्भ में किसान आत्महत्याएं रोकने के लिए नितिन नितिन गडकरी ने बताया उपाय, जाने क्या है उनका अगला प्लान?
May 10, 2026 | 05:09 PMISI के जाल में MP के तीन युवक! दिल्ली के ऐतिहासिक मंदिर और सैन्य कैंप को दहलाने की थी साजिश; ऐसे हुआ खुलासा
May 10, 2026 | 05:07 PMवीडियो गैलरी

पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM













