Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: जेल में कैदी की संदिग्ध मौत से मचा बवाल, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया मारपीट का आरोप

सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की मौत को लेकर बवाल मचा हुआ है। परिजनों ने जेल प्रशासन पर मारपीट का आरोप लगाया और कहा कि इसी वजह से उसकी मृत्यु हुई। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि वह बीमार था और उपचार के दौरान मृत्यु हुई।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 25, 2025 | 03:51 PM

जेल में कैदी की संदिग्ध मौत से मचा बवाल। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की मौत को लेकर बवाल मचा हुआ है। परिजनों ने जेल प्रशासन पर मारपीट का आरोप लगाया और कहा कि इसी वजह से उसकी मृत्यु हुई। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि वह बीमार था और उपचार के दौरान मृत्यु हुई। मृतक समतानगर निवासी सुमित उर्फ टिप्या नरेंद्र साखरे (21) बताया गया। सुमित के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे। होली के पूर्व 9 मार्च को कपिलनगर पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में था।

परिजनों का कहना है कि सुमित के साथ जेल में मारपीट हो रही थी। उसे बेरहमी से मारा जा रहा था। परिजनों से फोन पर बातचीत करते समय उसने यह जानकारी दी थी। 21 मार्च को उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना परिजनों को मिली। 22 मार्च को मेडिकल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धंतोली पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया।

नहीं थी कोई बीमारी

परिजनों ने जेल प्रशासन की मारपीट के कारण उसकी मृत्यु होने का आरोप लगाया। मेडिकल के शवविच्छेदन कक्ष में परिजनों ने उसके शव की जांच की तो छाती, पसली और सिर पर चोट के निशान दिखाई दिए। परिजनों ने पोस्टमार्टम के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति मांगी लेकिन उन्हें लौटा दिया गया।

2 दिनों से विच्छेदन कक्ष में रखा है शव

इसीलिए परिजनों ने पीएम होने के बाद भी शव लेने से इनकार कर दिया। उनकी मांग है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। तभी सुमित की मृत्यु का कारण पता चलेगा। वैसे जेल में कैदी की मौत होने पर न्याय दंडाधिकारी द्वारा जांच की जाती है। धंतोली पुलिस के अनुसार सुमित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पता चल पाएगा।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

शव लेने से किया मना

वहीं परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, सुमित का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। 2 दिनों से सुमित का शव मेडिकल अस्पताल के शवविच्छेदन कक्ष में रखा है। परिजन सोमवार को न्यायालय भी गए थे। पुलिस और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए लेकिन उनका पक्ष रखने वाला कोई नहीं था।

3 दिन से था बीमार: SP वैभव

इस संबंध में जेल एसपी वैभव आगे ने बताया कि सुमित को शराब की लत थी। इसकी वजह से उसका लीवर भी डैमेज हुआ था। इसी बीच उसे हेपाटाइटिस भी हुआ। 19 मार्च को तबीयत खराब होने पर उसे जेल के ही अस्पताल में भर्ती किया गया। 2 दिन तक उसका उपचार चला। 21 मार्च को स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया।

पीएम रिपोर्ट

22 मार्च को डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। जेल में उसके साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई। न ही अन्य किसी कैदी द्वारा उसे नुकसान पहुंचाया गया। प्रकरण की जांच न्याय दंडाधिकारी द्वारा की जाती है। फिलहाल हार्ट अटैक होने की जानकारी मिली है। पीएम रिपोर्ट में उसकी मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

Suspicious death of prisoner in nagpur jail relatives accuse jail administration of assault

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2025 | 03:51 PM

Topics:  

  • district jail
  • Nagpur Crime
  • Nagpur News
  • Nagpur Police
  • Prisoner Death

सम्बंधित ख़बरें

1

Nagpur: श्वानों के लिए वैक्सीन और हेल्पलाइन में हो सुधार, समन्वय बैठक में पशुप्रेमियों ने की मांग

2

लापरवाही की हद! नागपुर मनपा की हाईटेक प्रणाली भी फेल, शिकायत निवारण प्रणाली की खुली पोल

3

Nagpur News: आदेश का धड़ल्ले से उल्लंघन कर रहा प्रशासन, लाइसेंसधारक हॉकर्स को भी जबरन हटाया

4

आशीष देशमुख के वायरल स्टंट पर सीएम फडणवीस का रिएक्शन, देशमुख साहब के लिए नियम नहीं?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.