राणे परिवार का नहीं कोई महत्व, सुषमा अंधारे ने की आलोचना, कहा- कोंकण के भतीजे…
Nagpur News: शिवसेना यूबीटी प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने प्रेस वार्ता के दौरान नारायण राणे और उनके परिवार की कड़ी आलोचना की। सुषमा अंधारे ने नगर निगम चुनाव को लेकर भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
- Written By: प्रिया जैस
सुषमा अंधारे और नारायण राणे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नागपुर: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ आएंगे या नहीं, यह पार्टी प्रमुख तय करेंगे। भले ही भाजपा नेता नारायण राणे और उनके बच्चे मंत्री बन गए परंतु वे अपना कोई महत्व नहीं रखते। उद्धव ठाकरे समूह की उपनेता सुषमा अंधारे ने यह टिप्पणी प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने मंत्री आशीष शेलार के मुंबई में लगाए गए बैनर पर भी कड़ी टिप्पणी की।
सुषमा अंधारे ने कहा कि भाजपा के स्वयंभू नेता जो खुद को हिंदुत्व के सबसे बड़े मसीहा की तरह पेश करते हैं, वे कोंकण के भतीजे की तरह पेश आते हैं। वे मुसलमानों से सब्जियां नहीं खरीदना चाहते। वे ‘नो बिंदी नो सिंदूर’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या तुर्किए की कंपनी जो खुले तौर पर पाकिस्तान का समर्थन करती है, उसे मेट्रो का ठेका दिया गया है।
नगर निगम चुनाव पर सवाल
सुषमा अंधारे ने कहा पिछले पांच-छह सालों से राज्य में कोई नगर निगम चुनाव नहीं हुआ है। इस पर बैठा प्रशासक राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आने वाला अधिकारी है क्या? उन्होंने राज्य सरकार पर जानबूझकर नगर निगम चुनाव न होने देने का आरोप लगाया और कहा कि प्रशासक सरकार के अधीन हैं और राज्य सरकार को यह चाहिए कि प्रशासक के जरिए मानसून पूर्व कार्य को कराए ताकि जनता को राहत मिल सके। राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
शिवसेना UBT विधायकों की अग्नि परीक्षा, राम रक्षा आंदोलन के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई अहम बैठक
रोज रामरक्षा पढ़ें उद्धव… चंद्रपुर से गरजे सीएम फडणवीस, ठाकरे को दी राम के मार्ग पर चलने की नसीहत
श्वते पत्र की मांग
उन्होंने कहा कि समय रहते राज्य सरकार ने उन कार्यों की समीक्षा क्यों नहीं की। मंत्री आशीष शेलार के अब तक किए गए कार्यों पर श्वेत पत्र की मांग पर तीखा कटाक्ष भी उन्होंने किया। उन्होंने कहा कि ठीक 17 दिन पहले वर्ली के भूमिगत मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन बड़ी धूमधाम से किया गया था। बारिश ने इसे बहा दिया। इसकी जिम्मेदारी किसकी है?
कहीं गिरी बिजली…तो कहीं दीवार, महाराष्ट्र में बारिश के तांडव से मचा हाहाकार, अब तक 21 लोगों की मौत
नासिक में ठाकरे समूह के एक पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि स्वातंत्र्यवीर सावरकर के खिलाफ बोलने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगर नासिक आते हैं तो उन्हें दंडित किया जाएगा। इस पर सुषमा अंधारे ने स्पष्ट किया कि मुझे नहीं पता कि इस बारे में क्या कहा गया। किसी ने क्या कहा। इस पर तुरंत टिप्पणी करना सही नहीं है।
