-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- 11 90 Lakh Looted At Knife Point In Nagpur
नागपुर में चाकू की नोंक पर 11.90 लाख की लूट, जान से मारने की दी धमकी, 7 आरोपी गिरफ्तार
- Written By: आकाश मसने
व्यापारी के पैसे लेकर बुलढाना जाने के लिए निकले 2 लोगों से वर्धा रोड के साईं मंदिर चौक के समीप बाइक सवारों ने चाकू की नोक पर 11.90 लाख रुपए लूट लिए। लूट की इस वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और महकमा जांच में जुट गया।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नागपुर: व्यापारी के पैसे लेकर बुलढाना जाने के लिए निकले 2 लोगों से वर्धा रोड के साईं मंदिर चौक के समीप बाइक सवारों ने चाकू की नोक पर 11.90 लाख रुपए लूट लिए। लूट की इस वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और महकमा जांच में जुट गया। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। धंतोली पुलिस ने चिखली बुलढाना निवासी किशोर समाधान भांदर्गे (37) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। किशोर मजदूरी करने के साथ ही कुरियर का काम करता है।
लूट के मामले में पकड़े गए आरोपियों में नरेंद्रनगर निवासी तनुज चंद्रकांत झाड़े (30), खरबी टी प्वॉइंट निवासी निखिल राजू श्रीवार (21), छापरूनगर निवासी अभिषेक लोकेंद्र विश्वकर्मा (21), श्रीकृष्णनगर निवासी गौरेश जितेंद्र भूते (20), गरोबा मैदान निवासी हार्दिक राजू ठोसर (21), राजेंद्रनगर, नंदनवन निवासी आशीष अमरेश पांडे (21) और ओल्ड बगड़गंज निवासी सौरभ देवानंद सहारे (22) का समावेश है।
यह भी पढ़ें:- म्हाडा के फ्लैटों पर महा डिस्काउंट, 25% तक कम किए घरों के दाम
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में नहीं थम रहा क्राइम: कामठी में महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; घटना के बाद से पति फरार
तबादले से पहले CP सिंगल का बड़ा दावा, नागपुर में ‘ऑपरेशन थंडर’ से 23 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 91 लोगों की बची जान
मजदूर के भेष में पुलिस ने मारी रेड, नागपुर में नकली नोट के नाम पर ठगने वाली परवेज गैंग के 7 गिरफ्तार
नागपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कपिलनगर पुलिस ने 121 ग्राम MD के साथ युवक को दबोचा, सप्लायर फरार
लूट में मुख्य भूमिका निभाने वाला गरोबा मैदान निवासी कैलाश पुसदकर और बगड़गंज निवासी दुर्गेश इंगोले अब भी फरार बताए जा रहे हैं। बुलढाना के व्यापारी शुभम साखलीकर ने किशोर को नागपुर के वर्धमाननगर में गोपी जोशी से 11.90 लाख रुपए लाने का काम सौंपा था। किशोर अपने दोस्त अमोल काकड़े के साथ 26 अगस्त को एसटी बस से नागपुर पहुंचा। गोपी जोशी के कार्यालय में जाकर उनके कर्मचारी गौरव कारडा से रकम ली।
जान से मारने की धमकी दी
बैग में नकद रखकर दोनों बुलढाना जाने के लिए साईं मंदिर चौक पर स्थित बाबा ट्रैवल्स के कार्यालय जाने के लिए निकले। कोठारी अस्पताल के सामने कार रुकते ही बाइक पर सवार 2 आरोपी उनके पास आए और विंडो खोलने को कहा। जैसे ही किशोर ने शीशा नीचे किया आरोपी ने चाकू निकालकर बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर बैग छीन ली और फरार हो गए।
किशोर ने साखलीकर को घटना की जानकारी दी और धंतोली पुलिस थाने में शिकायत की। गोपनीय तरीके से पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू की। रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती गई और साथ ही मोबाइल का डम्प डेटा भी खंगाला गया। पुलिस को तनुज का सुराग मिल गया और एक के बाद एक सातों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
यह भी पढ़ें:- अजित पवार ने महाराष्ट्र की जनता से मांगी माफी, बोले- शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरना दुखद
जानकार व्यक्ति ने दी थी टिप
जांच में पता चला कि तनुज का गोपी जोशी के कार्यालय में जाना-आना था। वह जानता था कि जोशी के कार्यालय से कच्चे की रकम अलग-अलग शहरों में जाती है। उसी ने लूट की योजना बनाई और अन्य आरोपियों को लूट की वारदात में शामिल किया। इस मामले में किशोर की भूमिका पर भी संदेह है। पुलिस अब तक 6 लाख रुपए नकद और 2 बाइक जब्त कर चुकी है।
डीसीपी राहुल मदने के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर विनायक कोली, एपीआई संकेत चौधरी, पीएसआई धनाजी मारकवाड़, हेड कांस्टेबल सुभाष वासाड़े, प्रशांत इंगोले, अमोल लोणकर, मनोज सोनावने, माणिक दहीफले, विनोद चव्हाण, भूवनेश्वर मोहोड, चेतन भोले और विक्रम ठाकुर ने कार्रवाई की।
11 90 lakh looted at knife point in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














