नागपुर में देर रात अजीब सड़क हादसा, अनियंत्रित कार सब्जी की दुकान में घुसी, ऑटो बीच में आने से नियंत्रण खो बैठा चालक
नागपुर के चंद्रमनी नगर गार्डन के पास शुक्रवार की रात दुर्घटना हो गई। अनियंत्रित कार सब्जी की दुकान में घुस गई थी। सुदैव से कोई जीवित हानि नहीं हुई है। अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा था।
- Written By: आंचल लोखंडे
नागपुर में देर रात अजीब सड़क हादसा। (सौजन्य सोशल मीडिया)
नागपुर: तमाम कोशिशों के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में कमी का नाम कहीं नहीं है। लगता है कोशिशों के बाद और ज्यादा दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं, जिससे अब नागरिक हैरान परेशान हो चुके हैं। नागपुर में भी देर रात भीषण और अजीब सड़क हादसा घटित हुआ। सौभाग्य से घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
नागपुर के चंद्रमनी नगर गार्डन के पास शुक्रवार की रात दुर्घटना हो गई। अनियंत्रित कार सब्जी की दुकान में घुस गई थी। सुदैव से कोई जीवित हानि नहीं हुई है। अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा था। अजनी पुलिस मौके पर पहुंची थी।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
ग्राम विकास मंत्री की कार्यप्रणाली पर हाईकोर्ट सख्त: 1 साल से लंबित अपील पर 3 सप्ताह में फैसला लेने का आदेश!
नागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
गडकरी बोले- नागपुर संतरा बन सकता है विदर्भ की कृषि अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार
पेपर लीक और नीट धांधली पर बड़ा फैसला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर में बनाईं विशेष अदालतें!
सब्जी विक्रेता की दुकान में घुस गया वाहन
न्यू कैलास नगर निवासी रवींद्र लुथरे शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 7 से 8 बजे के दौरान अपनी कार क्र. एमएच 49 बीडब्ल्यू 3556 से जा रहे थे। उस दौरान चंद्रमनी नगर गार्डन के पास ऑटो बीच में आने से उसे बचाने के चक्कर में रवींद्र कार से नियंत्रण खो बैठे और महिला सब्जी विक्रेता की दुकान में घुस गए।
सौभाग्य से हादसे में कोई हताहत नहीं
बाजू में खड़े वाहनों को भी क्षति पहुंचाई है। दुकान क्षतिग्रस्त हुई है। कार बेकाबू होने से मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मची थी। कुछ लोगों ने उनसे हाथापाई की। इससे समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। सौभाग्य से हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। खबर लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज होना बाकी था।
