पोखरण में गूंजी पिनाका ER रॉकेट की दहाड़, अब 45 KM दूर दुश्मन होगा ढेर, नागपुर के ‘सोलर ग्रुप’ ने रचा इतिहास!
Pinaka ER Rocket Trial: नागपुर के सोलर ग्रुप का धमाका! पोखरण में पिनाका ER रॉकेट का सफल परीक्षण। 45 किमी तक दुश्मन का काल बनेगा स्वदेशी रॉकेट। निजी क्षेत्र की बड़ी रक्षा उपलब्धि।
- Written By: प्रिया जैस
पिनाका (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Pokhran Field Firing Range: भारत की निजी रक्षा कंपनी सोलर ग्रुप ने स्वदेशी रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज (ईआर) रॉकेट के 2 प्रोडक्शन लॉट का सफलतापूर्वक ‘प्रूफ ट्रायल’ पूरा कर लिया है। भारत में पहली बार किसी निजी संस्था द्वारा भारी तोपखाने के क्षेत्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है।
यह सफल परीक्षण राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया गया। परीक्षण के दौरान कुल 24 पिनाका एन्हांस्ड रॉकेट दागे गए। इन रॉकेटों ने अपनी सटीकता, निरंतरता और मारक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन रॉकेटों का निर्माण सोलर ग्रुप की सहायक कंपनी इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (ईईएल) द्वारा किया गया है।
यह उपलब्धि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) से ‘टेक्नोलॉजी ट्रांसफर’ (टीओटी) को सफलतापूर्वक आत्मसात करने का प्रमाण है जो अब बड़े पैमाने पर उत्पादन का मार्ग प्रशस्त करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Virar Vaitarna New ROB Project: विरार-वैतरणा के बीच नया 4-लेन आरओबी शुरू, यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत
नागपुर में मिशन मुक्ति 3 का आगाज, 2 दिनों में 78 लोगों का रेस्क्यू, शहर को भिखारी मुक्त बनाने की बड़ी पहल
परीक्षा संकट दूर करने के लिए टास्क फोर्स गठित करने की मांग, सीनेट सदस्य बाजपेयी ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
RTO अधिकारी निलंबित,स्कूल वैन हादसे में 2 मौतों के बाद किरण बिडकर पर गिरी गाज, गडकरी की प्रशंसा भी न आई काम
रक्षा क्षमताओं में होगा इजाफा
पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट भारतीय सेना में पहले से शामिल पिनाका हथियार प्रणाली का उन्नत संस्करण है। इसकी रेंज और मारक क्षमता मौजूदा सिस्टम से अधिक है जिससे भारतीय सेना दुश्मन के ठिकानों को अधिक दूरी से और अधिक प्रभावी ढंग से नष्ट कर सकेगी।
यह भी पढ़ें – बाल्या बोरकर समेत 8 को हाई कोर्ट से मिली राहत, दही-हांडी मामले में जारी ‘गैर-जमानती वारंट’ रद्द, जानें मामला
आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम
सोलर इंडस्ट्रीज को रक्षा मंत्रालय से पिनाका रॉकेट की आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त हुए हैं। यह सफलता न केवल ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को मजबूत करती है बल्कि निजी क्षेत्र की रक्षा विनिर्माण क्षमता पर भरोसे को भी दर्शाती है।
